Advertisment

Holi 2023: देशभर में होली का खुमार, राजनेताओं ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

Holi 2023 : देश में आज होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रंगों के इस त्योहार में लोगों को मस्ती चढ़ी है और वो हवा में जमकर अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं. होली के इन रंगों में हमारे राजनीति धुरंधर भी सराबोर नजर आ रहे हैं

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Holi 2023

Holi 2023 ( Photo Credit : फाइल पिक)

Holi 2023 : देश में आज होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रंगों के इस त्योहार में लोगों को मस्ती चढ़ी है और वो हवा में जमकर अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं. होली के इन रंगों में हमारे राजनीति धुरंधर भी सराबोर नजर आ रहे हैं. देश के कई कई और बड़े-बड़े दिग्गज नेता होली के रंगों में तर बतर नजर आ रहे हैं.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली का जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने कहा, "पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है।"

Advertisment

वहीं, दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली उत्सव में शामिल हुए। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भी समारोह में भाग लिया। इस होली उत्सव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने साथ में होली का जश्न मनाया।

Advertisment

अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने कहा कि यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है और मेरा यहां स्वागत किया गया...ये शानदार है। हैप्पी होली.

उधर, बिहार में भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने पटना में होली का त्योहार मनाया।

Advertisment

होली पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, जिस प्रकार से पूरे देश में नया उत्साह नया उमंग अमृत काल में प्रवेश कर रहा है... इससे मुझे विश्वास है कि दुनिया हमारे साथ है और दुनिया आशाएं, उपेक्षाएं हमारे साथ है.

Advertisment

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देशवासियों को होली विश की. उन्होंने कहा कि देशवासियों को होली की शुभकामनाएं, होली का त्योहार आपस में भाईचारा, प्यार बढ़ाने का अवसर देता है तो इस अवसर पर हम एक दूसरे के साथ मिलकर यह त्योहार मनाए और देश को भी आगे बढाए. 

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आयोजित होली उत्सव में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि सभी को होली की बधाई। हमारे यहां अमेरिका के मंत्री जो आए हैं उनके साथ हमने होली का त्योहार मनाया है। वो बड़े उत्साह के साथ यहां होली मना रहे हैं.

Advertisment

इसके साथ ही दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने होली का त्योहार मनाया.

ओडिशा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में होली का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व पर मैं सभी को होली की बधाई देता हूं। आज देश एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है और हमारा देश और तरक्की करे और आगे बढ़े आज यही संकल्प होना चाहिए.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर होली मनाई.

जबकि पटना में बिहार सरकार में मंत्री व RJD नेता तेज प्रताप यादव ने लट्ठमार होली खेली, उन्होंने बांसुरी भी बजाई.  बिहार सरकार में मंत्री व RJD नेता तेज प्रताप यादव ने होली खेली, इस दौरान उन्होंने दिल्ली में मौजूद पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात की। बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव ने देशवासियों को होली शुभकामनाएं दी।

HIGHLIGHTS

  • देश में आज होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है
  • रंगों के इस त्योहार में लोगों को मस्ती चढ़ी है और वो हवा में जमकर अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं
  • होली के इन रंगों में हमारे राजनीति धुरंधर भी सराबोर नजर आ रहे हैं

Source : News Nation Bureau

Happy Holi 2023 Holi 2023 Mantra Holi 2023 tips Holi 2023 Breaking holi Holi 2023
Advertisment
Advertisment