Advertisment

मार्शल ऑफ़ एयरफोर्स अर्जन सिंह की हालात गंभीर, आर्मी अस्पताल मिलने पहुंचे पीएम मोदी

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
मार्शल ऑफ़ एयरफोर्स अर्जन सिंह की हालात गंभीर, आर्मी अस्पताल मिलने पहुंचे पीएम मोदी

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह (फाइल फोटो)

भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह (98) को शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद शनिवार शाम पीएम मोदी ने आर्मी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उनकी हालत गंभीर है और डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

पीएम मोदी ने कहा, 'अर्जन सिंह को देखने आर्मी अस्पताल गया था। जिनकी स्थिति गंभीर है। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। हम सब उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।'

Advertisment

वहीं रक्ष मंत्रालय ने कहा, 'भारतीय वायुसेना के मार्शल गंभीर रूप से बीमार हैं। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आर्मी अस्पताल आरआर में भर्ती में कराया गया है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) का दौरा किया जहां अर्जन सिंह का इलाज चल रहा है।

Advertisment

अर्जन सिंह को मात्र 44 साल की उम्र में ही वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने चीन के साथ युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के ऐसे एकमात्र अफसर हैं, जिन्हें फील्ड मार्शल के समकक्ष पांच सितारा रैंक पर प्रोन्नत किया गया था।

उन्होंने 1 अगस्त, 1964 से 15 जुलाई, 1969 तक चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला था। 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Advertisment

और पढ़ें: अल्फोंस का बेतुका बयान, 'पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले भूखे तो नहीं मर रहे'

Source : News Nation Bureau

Indian Air Force RR Hospital Marshal Arjan Singh Army hospital PM modi
Advertisment
Advertisment