Advertisment

Rath Yatra 2024: पुरी में आज से शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Jagannath Yatra 2024: ओडिशा में रविवार से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई. इस बार रथ यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. रथ यात्रा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को ही भुवनेश्वर पहुंच गईं.

Advertisment
author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Jagannath Yatra

Jagannath Rath Yatra( Photo Credit : ANI)

Advertisment

Jagannath Yatra 2024: ओडिशा की सबसे महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा रविवार से शुरू हो गई. बता दें कि हर साल ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य और विशाल रथ यात्रा निकाली जाती है. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार ये रथ यात्रा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुरू होती है. इस यात्रा का समापन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की 10वीं तिथि को होता है.

Advertisment

इस रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग साल में एक बार प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर में जाते हैं. इस पवित्र रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने बहन और भाई संग पूरे नगर का भ्रमण भी करते हैं. इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बहुत ही दुर्लभ संयोग होने वाला है. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू होंगी रथ यात्रा में शामिल

इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. रथ यात्रा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को ही ओडिशा पहुंच गईं. राष्ट्रपति भवन की एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 6 से 9 जुलाई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगीं.

Advertisment

तीन में सवार होकर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ अलग-अलग रथों में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं.  इसके बाद भगवान जगन्नाथ गुंडिचा माता के मंदिर में प्रवेश करेंगे. इस दौरान वह कुछ दिन यहां बिताएंगे. रथयात्रा के दौरान सबसे आगे बलराम, बीच में बहन सुभद्रा का रथ होता है और सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ चलता है. इन तीनों रथ की अपनी-अपनी खास विशेषताएं होती हैं.

Source : News Nation Bureau

jagannath puri rath yatra Rath Yatra Jagannath Rath Yatra Lord Jagannath Jagannath Rath Yatra 2024 jagannath yatra 2024 Shri Jagannath Puri Rath Yatra 2024 shri jagannath puri rath yatra
Advertisment
Advertisment