Advertisment

वंशवाद पर जेटली का राहुल पर निशाना, कहा- उनके बयान पर महसूस की शर्मिंदगी

जेटली ने कहा कि उन्होंने शर्मिंदगी महसूस की जब अमेरिका में राहुल गांधी ने वंशवाद भारत में परंपरा रही है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
वंशवाद पर जेटली का राहुल पर निशाना, कहा- उनके बयान पर महसूस की शर्मिंदगी

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जेटली ने कहा कि उन्होंने शर्मिंदगी महसूस की जब अमेरिका में राहुल गांधी ने वंशवाद भारत में परंपरा रही है।

Advertisment

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'कुछ दलों को ऐसा लग सकता है कि अगर वो वंशवाद के इर्द-गिर्द रहेंगी तो उन्हें फायदा होगा। लेकिन बाद में ये बोझ बन जाता है।'

हाल ही में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा की थी और वहां पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में इंटरएक्टिव सेशन में वंशवाद को भारत की परंपरा करार दिया था।

उन्होंने कहा था, 'भारत में अधिकतर दलों में ये समस्या है। अखिलेश यादव भी वंशवाद से ही आए हैं। स्टॉलिन भी।.... यहां तक कि अभिषेक बच्चन भी वंशवाद से ही आए है। तो भारत इसी तरह से चल रहा है। इसलिये मेरे पीछे मत पड़िये।'

Advertisment

और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, रोजगार मंत्रालय को ऑडिट करने का आदेश

Source : News Nation Bureau

dynasty remarks rahul gandhi Jaitley
Advertisment
Advertisment