Advertisment

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद नाथू-ला दर्रे से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द

सिक्किम के नाथू-ला से होने वाली मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी गई है। भारत-चीन के बीच उत्तर पूर्वी सीमा पर चल रहे तनाव के चलते ये फैसला लिया गया है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
भारत-चीन सीमा विवाद के बाद नाथू-ला दर्रे से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द

कैलाश मानसरोवर (फाइल फोटो)

Advertisment

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद सिक्किम के नाथू-ला दर्रे से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी गई है, हालांकि उत्तराखंड के जरिये होने वाली यात्रा जारी रहेगी।

सीमा पर चल रहे तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है। चीन ने भारत पर घुसपैठ की कोशिश का आरोप लगाया था। चीन ने भारत के 50 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को प्रवेश करने से रोक दिया था जो कि सिक्किम में नाथू-ला दर्रा से होते हुए यात्रा करने वाले थे।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस साल सिक्किम में नाथू-ला के जरिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा नहीं होगी लेकिन उत्तराखंड में लिपुलेख के रास्ते तीर्थयात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। 

28 जून तक दिल्ली से गैंगटोक के लिए चौथा जत्था रवाना होना था एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अब सिर्फ़ चार बैच और बचे हैं। आख़िरी बैच को 22 जुलाई को दिल्ली से जाना है।'

और पढ़ें: भारत और चीन सीमा पर तनाव: दोनों देशों ने तैनात किए तीन-तीन हजार सैनिक

चीन ने पहले दो बैच को वीजा उपलब्ध करवा दिए है। भारत-चीन सीमा पर तनाव के चलते दूसरे यात्रियों के एप्लीकेशन दिए गए थे है। मानसरोवर यात्रा उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से 12 जून को शुरू हो गई थी। अभी तक क़रीब 150 यात्री मानसरोवर जा चुके हैं सीमा पर तनाव कम न होने के चलते पहले बैच को यात्रा से रोक दिया गया है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा की पवित्र माना जाता है हिंदुओं, बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है।

भारत-चीन विवाद

विवाद की शुरुआत चीनी सैनिकों द्वारा सिक्किम सेक्टर में भारतीय सीमा का उल्लंघन कर डोका ला क्षेत्र के लालटेन इलाके में भारतीय सेना के दो बंकरों को नष्ट करने के बाद हुई है। भारत के सिक्किम में स्थिति विवादित इलाका भूटान और तिब्बत के सीमा के निकट है।

बता दें कि चीनी सैनिकों ने सिक्किम सेक्टर में भारतीय सीमा का उल्लंघन कर डोका ला क्षेत्र के लालटेन इलाके में भारतीय सेना के दो बंकरों को नष्ट कर दिया था। बता दें डोका ला में स्थित कई सालों से गंभीर बनी हुई है। दोनों ही देश अपने सैनिकों को पीछे नहीं हटाना चाहते।

चीन इस इलाके में भूटान की डोकलाम घाटी तक जाने वाली सड़क बनाना चाहता है लेकिन भारत ने ऐसा करने से मना कर दिया है। भूटान ने भी चीन को सड़क निर्माण रोकने के लिए कहा है।

और पढ़ें: GST से एंटी कैंसर, HIV, एंटी डायबिटीज और एंटीबायोटिक्स समेत 761 दवाएं नहीं होंगी महंगी

HIGHLIGHTS

  • भारत-चीन सीमा विवाद के बाद सिक्किम के नाथू-ला दर्रे से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी गई है
  • हालांकि उत्तराखंड में लिपुलेख के रास्ते तीर्थयात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी

Source : News Nation Bureau

Sikkim china kailash Nathu La
Advertisment
Advertisment