Advertisment

केरल: त्रिसूर में RSS कार्यकर्ता का मर्डर, हत्या के आरोप में जमानत पर था बाहर

केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की कथित हत्या का मामला सामने आया है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
केरल: त्रिसूर में RSS कार्यकर्ता का मर्डर, हत्या के आरोप में जमानत पर था बाहर

केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या (एएनआई)

केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की कथित हत्या का मामला सामने आया है।

Advertisment

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरएसएस कार्यकर्ता आनंद की त्रिसूर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मारा गया कार्यकर्ता चार साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी है और जमानत पर बाहर था।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। आरएसएस कार्यकर्ता आनंद बाइक पर सवार था और तभी एक कार ने उसे धक्का मार दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

आनंद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल केरल संघ और वामपंथी संगठनों के बीच खूनी हिंसा का गढ़ रहा है।

Advertisment

इससे पहले केरल के कन्नूर में आरएसएस के एक कार्यकर्ता पर कथित सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया था। गौरतलब है कि राज्य में संघ कार्यकर्ताओं की हत्या व हिंसा की घटनाओं के विरोध में बीजेपी 15 दिनों की 'जन रक्षा यात्रा' निकाल चुकी है।

Advertisment

राजनीतिक हत्या को लेकर बीजेपी ने केरल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पिनराई विजयन की सरकार ने केरल जैसे खूबसूरत राज्य को 'राजनीतिक कब्रिस्तान' बना दिया है।

और पढ़ें: अमित शाह ने CPI(M) पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी नेताओं की हत्या पर चुप क्यों है केरल सरकार

HIGHLIGHTS

Advertisment
  • केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की कथित हत्या का मामला सामने आया है
  • मारा गया कार्यकर्ता चार साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी है

Source : News Nation Bureau

Thrissur kerala RSS worker Murder RSS Worker
Advertisment
Advertisment