Advertisment

#MeToo : इन चर्चित लोगों पर लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप, बढ़ती जा रही है लिस्ट

भारत में सोशल मीडिया पर मी टू #MeToo अभियान शुरू होने के बाद महिलाएं और छात्राएं अपने खिलाफ हुए यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और उससे जुड़ी अन्य घटनाओं पर खुल कर बोल रही है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
#MeToo : इन चर्चित लोगों पर लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप, बढ़ती जा रही है लिस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न पर लगाए गए आरोपों के बाद भारत में भी मी टू #MeToo अभियान की बाढ़ सी आ गई है। फिल्म जगत से होते हुए यह अभियान पत्रकारिता और राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को खुलकर बोलने का साहस दे रहा है। भारत में सोशल मीडिया पर मी टू अभियान शुरू होने के बाद महिलाएं और छात्राएं अपने खिलाफ हुए यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और उससे जुड़ी अन्य घटनाओं पर खुल कर बोल रही है। इसके तहत अब कई ऐसे शख्सियत के नाम सामने आए जिनकी आम जनमानस में अच्छी 'छवि' मानी जाती है। पिछले साल हॉलीवुड से शुरू हुआ अभियान भारत में आग की तरह फैल गया है। अमेरिकी अभिनेत्री ऐलिसा मिलानो ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ #MeToo का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद यह शब्द दुनिया भर में चर्चित हो गया।

Advertisment

भारत में पिछले कुछ दिनों में लगातार कई शख्सियतों पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं उनमें से कुछ के नाम ज्यादा चर्चा का विषय बन रहा है।

1. नाना पाटेकर

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सितंबर में एक साक्षात्कार के दौरान निजी अनुभव बताते हुए कहा था कि नाना पाटेकर ने वर्ष 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनका यौन शोषण किया था। तनुश्री ने पिछले सप्ताह ओशिवारा पुलिस स्टेशन में इसकी एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं नाना पाटेकर हमेशा से इन आरोपों को नकारते आ रहे हैं। उन्होंने 2008 में भी एक संवाददाता सम्मेलन कर सभी आरोपों को नकार दिया था। पिछले सप्ताह भी मीडिया से सामना होने पर उन्होंने कहा था कि वह इसका जवाब 10 साल पहले दे चुके हैं।

Advertisment

2. आलोक नाथ

1990 के दशक के मशहूर शो 'तारा' की लेखिका और निमार्ता विनता नंदा ने अभिनेता आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया। यह आरोप उन्होंने अपने फेसबुक पेज के जरिये मंगलवार को लगाया था। अभिनेता आलोक नाथ पर्दे पर अपनी 'संस्कारी' छवि के लिए जाने जाते हैं। नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि मैंने इस क्षण के आने का 19 साल से इंतजार किया। इस आरोप पर आलोक नाथ के वकील ने कहा कि हम विनता नंदा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

3. विकास बहल

Advertisment

फेंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक पूर्व कर्मचारी ने 2015 की एक घटना का जिक्र करते हुए पिछले वर्ष विकास बहल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यह आरोप भारत में 'मी टू' अभियान के जोर पकड़ने के बाद फिर से सामने आए हैं। विकास बहल फिल्म 'क्वीन' के निर्देशक हैं। सात साल चलने के बाद 'फैंटम फिल्म्स' अब बंद हो गई है। विकास बहल ने फेंटम फिल्म्स के अपने पूर्व साथियों अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को 'मी टू' अभियान के मद्देनजर 'अपमानजनक आरोप' लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।

4. कैलाश खेर

गायिका सोना महापात्रा ने संगीतकार और गायक कैलाश खेर पर शोषण के आरोप लगाए हैं। महापात्रा का कहना है कि खेर ने एक बार उनकी जांघ पर हाथ फेरा था। सोना महापात्रा ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि एक अधिकारिक मुलाकात के दौरान कैलाश ने उनके साथ यह दुर्व्यवहार किया था। कैलाश ने इस आरोप के बारे में कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में न ही कोई जानकारी है और न ही उन्हें यह घटना याद है। कैलाश खेर पर इससे पहले एक वरिष्ठ पत्रकार ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाई थीं।

Advertisment

5. उत्सव चक्रवर्ती

AIB कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर साथ काम करने वाली महिला लेखक ने दो साल पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. महिला ने कहा कि इसकी शिकायत उसने AIB में की थी, पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. इसके बाद AIB ने माफी मांगते हुए कहा था कि, 'हम माफी मांगते हैं कि इस घटना के खिलाफ उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी'. उत्सव चक्रवर्ती पर कई नाबालिग लड़कियों ने कथित यौन शोषण का आरोप लगाया है. AIB ने उत्सव की आलोचना की और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

6. एम जे अकबर

Advertisment

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर आरोप लगाने के एक दिन बाद, उनकी पूर्व सहयोगी प्रेरणा सिंह बिंद्रा ने भी उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। एम जे अकबर अखबार 'द टेलीग्राफ' के संस्थापक संपादक रह चुके हैं। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

7. चेतन भगत

लेखक चेतन भगत पर एक महिला ने व्हाट्सएप पर हुई बातों के स्क्रीनशॉट डाल कर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शीना नाम की महिला के आरोपों के बाद चेतन भगत ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी और उस महिला से माफी भी मांगी। आलोचना झेल रहे लेखक चेतन भगत ने बुधवार को कहा कि उन पर हमला किया जा रहा है और इल्जाम लगाया जा रहा है, मैं उत्पीड़क नहीं हूं, न कभी था और न कभी रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि 'मी टू' अभियान से कुछ सकारात्मक बदलाव आएगा।

8. प्रशांत झा

अखबार 'हिंदुस्तान टाइम्स' (एचटी) के ब्यूरो प्रमुख और राजनीतिक संपादक प्रशांत झा के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार की शिकायत आने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। आरोप है कि प्रशांत झा ने पीड़िता को व्हाट्सएप पर अनुचित संदेश भेजे थे। झा के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर पोस्ट किए गए थे।

9. गौतम अधिकारी

एक महिला पत्रकार ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार के पूर्व कार्यकारी संपादक और डीएनए में काम कर चुके गौतम अधिकारी पर आरोप लगाया कि गौतम ने उन्हें उनकी सहमति के बिना जबरन किस किया था. इस आरोप पर गौतम अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुझे ऐसा कोई वाकया याद नहीं है. मुझे केवल इतना ही याद है कि वह मेरे साथ कभी काम करती थीं. मैंने उन्हें अपने साथ काम करने वाली अन्य महिलाओं की तरह ही पूरा सम्मान दिया. इसके अलावा वर्तमान में टाइम्स ऑफ इंडिया, हैदराबाद के रेजीडेंट एडिटर के आर श्रीनिवासन पर भी यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार के आरोप लगे.

10. विवेक अग्निहोत्री

तनुश्री दत्ता ने ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाया था कि एक गाने की शूटिंग के दौरान फिल्मकार ने उनसे कपड़े उतार कर नाचने के लिए कहा था। सितंबर में एक साक्षात्कार में, पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स ने अग्निहोत्री द्वारा 'चॉकलेट : डीप डार्क सीक्रेट्स' (2005) के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था, जब उन्होंने कथित तौर पर उनसे कहा था कि 'कपड़े उतार के नाचो।'

और पढ़ें : क्या आप जानते हैं एक लड़की कब-कब और क्यों कहती है #MeToo

इन नामों के अलावा भारत में रोजाना कई नाम जुड़ते जा रहे हैं। अभी तक इस सूची में गायक अभिजीत भट्टाचार्य, गीतकार और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर, अभिनेता रजत कपूर, तमिल सॉन्ग राइटर वैरमुत्थु, मलयालम अभिनेता मुकेश माधवन, गणेश आचार्य, राकेश सारंग पर भी यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ के आरोप लगे। इनमें से कई लोगों ने बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन भी किया और सफाई दी।

Source : News Nation Bureau

Nana Patekar M J Akbar Me Too movement मीटू Vikas Bahl Me Too sexual harassment एमजे अकबर Me Too Campaign यौन उत्पीड़न kailash-kher Alok Nath
Advertisment
Advertisment