Advertisment

अंबानी परिवार में जल्द बजेगी शहनाई, श्लोका मेहता बनेगी आकाश की दुल्हन

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
अंबानी परिवार में जल्द बजेगी शहनाई, श्लोका मेहता बनेगी आकाश की दुल्हन

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है।

Advertisment

खबर है कि अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश की शादी जल्द ही उनकी क्लासमेट रही श्लोका मेहता के साथ होने वाली है।

श्लोका भी देश के बिजनेस परिवार से आती है। उनके पिता रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों परिवारों ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही दोनों की सगाई की घोषणा होने वाली है और शादी इस साल के अंत होनी है।

Advertisment

आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं वहीं श्लोका रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की निदेशक हैं। 

आकाश (27) मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इसके बाद जुड़वां ईशा और अनंत (22) हैं।

श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं। यह परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी निरव मोदी का निकट संबंधी है।

Advertisment

श्लोका से जुड़ी कुछ बातें 

* श्लोका और अाकाश दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। 

स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। 

Advertisment

इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। 

श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: IPL Auction 2018 में नीता अंबानी के बेटे और इस एक्ट्रेस की बेटी ने बटोरी लाइमलाइट

Advertisment

Source : News Nation Bureau

akash ambani wedding
Advertisment
Advertisment