Advertisment

भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करना हमारा लक्ष्य- निकी हेले

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेले भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आईं हुई हैं। निकी हेले की यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करना हमारा लक्ष्य- निकी हेले

निकी हेले (फोटो-ANI)

तीन दिवसीय दौरे पर भारत आई यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में अमेरिकी राजदूत निकी हेले बुधवार को दिल्ली के हुमायूं मकबरा घूमने पहुंची। इस दौरान हेले ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है।

Advertisment

भारतीय मूल की निकी हेले, ट्रंप सरकार में अमेरिकी राजदूत की जिम्‍मेदारी हासिल करने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आई हैं। इससे पहले नवंबर 2016 में निकी भारत दौरे पर आई थीं जब डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल हुई थी।

निकी ने आगे कहा, 'भारत वापस आने पर मुझे खुशी है। हुमायूं का मकबरा उतना ही सुंदर है जितना मैंने सोचा था। हुमायूं का मकबरा जोकि हमें याद दिलाता है कि हम संस्कृति को कितना महत्व देते है। भारत संस्कृति के संरक्षण को महत्व देता है।'

तीन दिवसीय दौरे पर आई हेले का उद्देश्य भारत-अमेरिका के अवसरों को आगे बढ़ाने के कई तरीकों की तलाश करना है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अमेरिका के प्यार को मजबूत करना, दोनों देशों की दोस्ती में विश्वास और उस संबंध को और भी मजबूत बनाने की इच्छा है।

Advertisment

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के मुताबिक, हेली भारत के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

वह अमेरिका, भारत संबंधों को उन्नत बनाने के लिए कारोबारियों के समूह, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और नागरिक समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। 

ट्रंप प्रशासन अपनी इंडो पैसिफिक रणनीति के तहत भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक है और साथ में अपने सहायता कार्यक्रमों के जरिए अफगानिस्तान को स्थिर बनाने में मदद करना चाहता है।

Advertisment

हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए थे। हेली आखिरी बार 2013 में भारत आईं थीं, वह उस समय साउथ कैरोलिना की गवर्नर थीं।

ये भी पढ़ें: आपातकाल एक परिवार के सुख के लिए लाया गया- PM मोदी

Source : News Nation Bureau

nikki haley in humayun tomb nikki haley on india visit india us relation Nikki Haley
Advertisment
Advertisment