Advertisment

गुरमीत राम रहीम को जेल में नहीं मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट

डेरा प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। जेल में राम रहीम के साथी रहे स्वदेश किराड आज जमानत पर रिहा हुए है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
गुरमीत राम रहीम को जेल में नहीं मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट

डेरा प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। जेल में राम रहीम के साथी रहे स्वदेश किराड आज जमानत पर रिहा हुए है।

Advertisment

रिहा होने के बाद उन्होंने बताया कि जेल में राम रहीम को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया- राम रहीम को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है। उसे सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया है। जेल के अंदर डेरा प्रमुख रोते हैं।'

स्वदेश किराड़ ने ये भी बताया, '25 अगस्त से डेरा प्रमुख सुनारिया जेल में बंद हैं और जब से उन्हें जब से इस जेल में लाया गया है उस दिन से जेल में दूसरे कैदियों की जेल के भीतर मिलने वाली आजादी छिन गई है। राम रहीम के आने से सुरक्षा के मद्देनजर जेल में तमाम चीजों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं।'

और पढ़ें: दार्जिलिंग हिंसा मामले में 'भगोड़ा' जीजेएम प्रमुख गुरुंग के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

आपको बता दे कि अब तक बातें कहीं जा रहीं थीं कि डेरा प्रमुख को जेल के अंदर एसी रूम में रखा गया। ये सारी बातें स्वदेश किराड़ के मुताबिक अफवाह हैं। गुरमीत राम रहीम को कैदी नंबर 8647 है। उन्हें जेल में फैक्ट्री में काम करना पड़ रहा है। साध्वियों से रेप करने के मामले में उसे सजा मिली है।

और पढ़ें: मुंबई के भिंडी बाजार में इमारत गिरी, 34 की मौत, पीएम ने जताया दुख

Source : News Nation Bureau

Gurmeet Ram Rahim
Advertisment
Advertisment