Advertisment

महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना ओडिशा, सीएम पटनायक ने बताया ऐतिहासिक दिन

ओडिशा विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास हो गया. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मौके को ऐतिहासिक बताया.

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
ओडिशा : मुख्यमंत्री ने 4400 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाएं लांच की, जानिए किसे मिलेगा फायदा

ओडिशा विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण हुआ पास : सीएम नवीन पटनायक

ओडिशा विधानसभा ने राज्य में महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा करते हुए इस मौके को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. आज विधानसभा के सदस्यों ने बिना किसी रुकावट के महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव को पास कर दिया है. इसके बाद ने हमारे राज्य की महिलाएं और सशक्त हो सकेंगी.

Advertisment

बता दें कि इस बिल के लिए काफी समय से मांग चल रही थी. जिसे आज यानी मंगलवार को पेश किया गया और बिना किसी गतिरोध के पास भी हो गया. ऐसा करने वाला ओडिशा पहला राज्य बन गया है.

women reservation CM Naveen Patnaik Odisha Assembly
Advertisment
Advertisment