Advertisment

जानें क्या है समलैंगिकता का प्रतीक इंद्रधनुषी झंडे का इतिहास

जब यह झंडा तैयार किया गया था, उस वक्त इसमें आठ रंग थे, जिसे बाद में कम करके छह रंगों का कर दिया गया। अब इसमें हरा, केसरिया, पीला, गुलाबी, लाल, आसमानी रंग शामिल हैं।

author-image
arti arti
एडिट
New Update
जानें क्या है समलैंगिकता का प्रतीक इंद्रधनुषी झंडे का इतिहास

समलैंगिकता का प्रतीक है यह छह रंगों का झंडा

आपने देखा होगा कि भारत और पूरे विश्व में जहां भी समलैंगिता पर बात होती है, आंदोलन होते हैं वहां लोग एक विशेष झंडे के साथ होते हैं। इस झंडे में अलग-अलग रंग होते हैं। बता दें कि यह झंडा समुदाय का प्रतीक है। जिसे हमें पूरे सम्मान से लहराना चाहिए। गुरूवार को आए ऐतिहासिक फैसले के बाद से लोग तस्वीरों और वीडियो में इस झंडे के साथ दिख रहे हैं। पर क्या आपने कभी इस झंडे के बारे में जानने की कोशिश की। क्या है इसका इतिहास और क्यों है यह प्रतीक का। क्यों भारत के नक्से को रंग दिया गया है, इंद्रधनुषी रंग में। हम नीचे दे रहे हैं इस झंडे से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Advertisment

समलैंगिकता और इंद्रधनुषी झंडे का इतिहास

यह छह रगों को झंडा समलैंगिकता का प्रतीक है। अमेरिका में गे अधिकारों के दौरान इस झंडे को तैयार किया गया था। 1978 में अमेरिकी गे राइट एक्टिविस्ट गिलबर्ट बेकर ने इस झंडे का डिजाइन तैयार किया था। बताया जाता है कि गिलबर्ट को इस झंडे की प्रेरणा प्रकृति से मिली। बादलों में दिखने वाले इंद्रधनुष में अलग-अलग रगों की झलक दिखती है। गिलबर्ट को लगा कि यही अलग-अलग रंगों की पट्टियां लोगों को समानता का भाव देंगी, सबके जीवन में ढेरों रंग बर देंगी। यह प्रतीक संमलैंगिक लोगों को भी समान सूत्र में पिरोएगा।

जब यह झंडा तैयार किया गया था, उस वक्त इसमें आठ रंग थे, जिसे बाद में कम करके छह रंगों का कर दिया गया। अब इसमें हरा, केसरिया, पीला, गुलाबी, लाल, आसमानी रंग शामिल हैं।

और पढ़ें- धारा 377: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, समलैंगिक संबंध बनाना अपराध नहीं

Advertisment

क्या है इन रंगों के मायने

झंडे में लाल रंग - जिंदगी का प्रतीक है, हरा- प्रकृति का प्रतीक, गुलाबी रंग- समलैंगिको के सेक्स का प्रतीक, पीला- सूरज की रोशनी का प्रतीक, केसरिया रंग- जख्मों पर मरहम लगाने का प्रतीक और आसमानी रंग है प्रतीक जादू का।

इस झंडे से लोगों की कई भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसके वजह यह है कि जब झंडे को पहली दफे अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को शहर में फहराया गया था उसके कुछ ही घंटों में हार्वे मिल्क की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हार्वे बहुत से लोगों को हीरो बन गए। तो आप भी गर्व से लहराइए समलैंगिता के प्रतीक इस झंडे को और लड़ते रहिए अपने अधिकारों के लिए।

Source : News Nation Bureau

Section 377 Supreme Court homosexuality LGBT Community Same Sex Gilbert baker lgbt
Advertisment
Advertisment