Advertisment

भैयाजी जोशी ने कहा, रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने की बात करने वाले देशद्रोही

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भैयाजी जोशी ने कहा है कि जो लोग रोहिंग्या मुस्लमानों को देश में शरण देना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
भैयाजी जोशी ने कहा, रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने की बात करने वाले देशद्रोही

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भैयाजी जोशी (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भैयाजी जोशी ने कहा है कि जो लोग रोहिंग्या मुसलमानों को देश में शरण देना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो उन्हें शरण देने की बात करते हैं।

Advertisment

विवेकानंद स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भैयाजी ने कहा, 'म्यांमार से रोहिंग्या हमारे देश में आए हैं। वहां हिंदुओं की भी हत्या हुई है। म्यांमार सरकार ने सख्ती की तो वो भारत में आ गए।'

भैयाजी ने कहा म्यांमार के पूर्वी भाग से चला एक समूह भारत के उत्तरी भाग जम्मू कश्मीर तक पहुंच गए हैं। वे लोग वहां बसने और सुविधाओं की मांग करते हैं।

भैयाजी ने कहा कि इनको बसने देने से सामान्य व्यक्तियों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

Advertisment

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Bhaiyyaji Joshi RSS
Advertisment
Advertisment