Advertisment

Chandryan 3: जब चांद पर गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया रोवर प्रज्ञान, ISRO ने दिखाया नया रास्ता

इससे पहले रविवार को इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथा लगे चेस्टे पेलोड के चांद की सतह पर मापा गया तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था. इस ग्राफ में चांद की सतह का तापमान 50 डिग्री सेल्यिसस से लेकर -10 डिग्री सेल्सियस तक बताया गया है. 

author-image
Prashant Jha
एडिट
New Update
Rover

गड्ढे के पास जा पहुंचा रोवर( Photo Credit : सोशल मीडिया)

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान लगातार अपडेट भेज रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को रोवर की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें बताया गया है कि 27 अगस्त (रविवार) को रोवर एक बड़े गड्ढे के पास पहुंच गया था. हालांकि, वह वापस सुरक्षित लौट गया. यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. इसरो ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे और 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे के पास जा पहुंचा. कंट्रोल रूम से रोवर को वापस लौटने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद ये सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. 

Advertisment

इससे पहले रविवार को इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथा लगे चेस्टे पेलोड के चांद की सतह पर मापा गया तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था. इस ग्राफ में चांद की सतह का तापमान 50 डिग्री सेल्यिसस से लेकर -10 डिग्री सेल्सियस तक बताया गया है. 

विक्रम लैंडर पर लगे चेस्टे पेलोड ने दी जानकारी 

इसरो ने जो ग्राफ शेयर किया है उसके अनुसार चंद्रमा की सतह का तापमान 50 से 70 डिग्री सेल्सियस है. हालांकि, गहराई में जाने पर तापमान तेजी से कम होता है. 80 मिलीमीटर अंदर जाने पर तापमान -10 डिग्री तक लुढ़क जाता है. यानी चंद्रमा की सतह गर्मी बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं है.

Advertisment

Chandryan 3: जब चांद पर गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया रोवर प्रज्ञान, ISRO ने दिखाया नया रास्ता यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए newsnationtv.com के साथ...

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 Pragyan Rover moonwalk on moon Pragyan Rover Live Update chandrayaan 3 successful landing ISRO Moon Mission Pragyan Rover latest Update
Advertisment
Advertisment