Advertisment

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है. उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे. उनके पुत्र अनिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. पंडित सुखराम पी.वी.नरसिम्हा राव...

author-image
Shravan Shukla
एडिट
New Update
Senior Congress leader and former Union Minister Pandit Sukh Ram passes away at the age of 95  says

पंडित सुखराम( Photo Credit : Twitter/ANI)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है. उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे. उनके पुत्र अनिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. पंडित सुखराम पी.वी.नरसिम्हा राव की सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय मंत्री थे. उन्हें साल 2011 में भ्रष्टाचार के मामले में 5 साल जेल की सजा भी मिली थी.

Advertisment

दो बार केंद्रीय मंत्री रहे थे पंडित सुखराम

पंडित सुखराम की पहचान हिमाचल प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेता के तौर पर थी. वो 5 बार विधायक और तीन बार सांसद रहे थे. वो 1984 में राजीव गांधी की सरकार में कनिष्ठ मंत्री रहे थे, तो पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी. उनपर पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें 5 साल जेल की सजा भी हुई थी. उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी के साथ तो काम किया ही, हिमाचल विकास कांग्रेस नाम से खुद की राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी. उनके बेटे अनिल शर्मा भी हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं. उनके बेटे ने ही उनके निधन की खबर दी.

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन
  • दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
  • ब्रेन स्ट्रोक के बाद से चल रहा था इलाज

Source : News Nation Bureau

brain stroke Pandit Sukh Ram पंडित सुखराम AIIMS Congress Leader
Advertisment
Advertisment