Advertisment

भारत दौरे पर स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति, कई समझौतों पर सहमति की उम्मीद

स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर आए लिउथर्ड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
भारत दौरे पर स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति, कई समझौतों पर सहमति की उम्मीद

स्विटजरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर आए लिउथर्ड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।

Advertisment

इसके बाद लिउथर्ड ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। लिउथर्ड ने कहा कि स्विट्जरलैंड दुनिया में सर्वाधिक नवाचार वाला देश है। यह भारत में रोजगार लाएगा।

लिउथर्ड ने स्वागत समारोह के बाद कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत-स्विट्जरलैंड के संबंध मजबूत होंगे। व्यापार को लेकर लंबित पड़ी परियोजनाएं पूरी होंगी। हम नया निवेश सुरक्षा समझौता करने की कोशिश करेंगे।'

और पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल का खाका तैयार, अरुण जेटली ने दिए संकेत

Advertisment

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'लोकतंत्र के साझा मूल्यों पर आधारित एक दोस्ती। राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड का भव्य स्वागत हुआ। पारस्परिक विकास के लिए गहरा संबंध।'

Advertisment

स्विट्जरलैंड, भारत का सातवां सबसे बड़ा कारोबारी देश है। मर्चेडाइज, बुलियन, आईटी सेवाओं और सॉफ्टवेयर निर्यात सहित दोनों देशों का कुल व्यापार 2016-17 में 18.2 अरब डॉलर रहा।

स्विट्जरलैंड ने अप्रैल 2000 से सितंबर 2016 के बीच भारत में लगभग 3.57 अरब डॉलर का निवेश किया। इस तरह यह 11वां सबसे बड़ा निवेशक देश बन गया।

2013-14 और 2015-16 के बीच लगभग 100 भारतीय कंपनियों ने स्विट्जरलैंड में लगभग 1.42 अरब डॉलर का निवेश किया है। टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा सहित प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियों के स्विट्जरलैंड में कार्यालय हैं।

Advertisment

मोदी ने जून 2016 में स्विट्जरलैंड का दौरा किया था और कई दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला स्विट्जरलैंड दौरा था। इस दौरे पर स्विट्जरलैंड ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को लेकर समर्थन जताया था।

इस दौरान स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के कालेधन का मुद्दा भी उठा। इससे पहले स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपतियों ने 1998, 2003 और 2007 में भारत का दौरा किया था।

और पढ़ें: मुशर्रफ ने माना, पाकिस्तान के कराची में छिपा है दाउद

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • स्विट्जरलैंड, भारत का सातवां सबसे बड़ा कारोबारी देश है
  • इससे पहले स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपतियों ने 1998, 2003 और 2007 में भारत का दौरा किया
  • पिछले 16 सालों में स्विट्जरलैंड ने भारत में लगभग 3.57 अरब डॉलर का निवेश किया

Source : IANS

delhi doris leuthard Switzerland india switzerland indo swiss ties PM modi swiss president in india Foreign Ministry
Advertisment
Advertisment