Advertisment

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब का विवादित बयान, कहा- महाभारत के समय से देश में है इंटरनेट

बीजेपी नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अगरतला में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान चौंकाने वाला बयान दिया है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब का विवादित बयान, कहा- महाभारत के समय से देश में है इंटरनेट

बिप्लब देब (PTI)

बीजेपी नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अगरतला में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान चौंकाने वाला बयान दिया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि देश में महाभारत के समय से इंटरनेट उपलब्ध है। पहली बार इसका इस्तेमाल संजय ने धृतराष्ट्र के कहने पर किया था।

सीएम बिप्लव देव ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्यूटराइजेशन के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा,'यह सब मेरे देश में पहली बार नहीं हो रहा है। यह वो देश है जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है।'

उन्होंने कहा,' संजय आंख से कैसे देख सकते हैं। इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट उपलब्ध था।'

Advertisment

बिप्लब ने कहा कि मैं गर्व करता हूं कि मेरा जन्म जन्म ऐसे देश में हु्आ जो तकनीक की दुनियां में आगे था। आज भले ही यूरोप-अमेरिका तकनीक के आविष्कार का दावा करें, लेकिन इसके जनक हम हैं। तकनीक और संस्कृति में कोई समृद्ध है तो वो भारत है।

गौरतलब है हाल में हुए चुनावों में बीजेपी ने बिप्लब देब की अगुवाई में इतिहास रचते हुए 25 वर्षों से काबिज माणिक सरकार को हराया था।

यह भी पढ़ें: महबूबा सरकार से BJP के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कैबिनेट फेरबदल में नए चेहरों को मिलेगी जगह!

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Biplab Kumar Deb Mahabharata internet
Advertisment
Advertisment