Advertisment

अगले सप्ताह तीन देशों की यात्रा पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, फिजी की संसद को करेंगी संबोधित

President Draupadi Murmu Fiji Visit: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अगले सप्ताह न्यूजीलैंड, फिजी और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर जाएंगी. जहां वह सबसे पहले फिजी का दौरा करेंगी और वहां की संसद को संबोधित करेंगी.

author-image
Suhel Khan
New Update
President Murmu

President Draupadi Murmu Fiji Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू अगले सप्ताह तीन देशों की यात्रा पर जाने वाली हैं, उनकी यात्रा का पहला चरण फिजी से शुरू होगा, जहां वह देश की संसद को संबोधित करेंगी. उनकी फिजी यात्रा 5 अगस्त से शुरू होगी, जो 7 अगस्त तक तीन दिनों तक चलेगी. फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी.

Advertisment

तीन दिन फिजी में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

विदेश मंत्रालय में सचिव पूर्व, जयदीप मजूमदार ने कहा कि, "सबसे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर प्रशांत क्षेत्र में हमारे विशेष भागीदार फिजी का दौरा करेंगीं, राष्ट्रपति मुर्मू 5-7 अगस्त के बीच वहां रहेंगीं. हमने फिजी में अपनी राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति राजधानी सुवा में फिजी के राष्ट्रपति, विलीम काटोनिवेरे और फिजी के प्रधानमंत्री, सितिवनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगीं. इसके अलावा, राष्ट्रपति फिजी संसद को भी संबोधित करेंगी और सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी. इसके बाद वह न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर जाएंगी.

ये भी पढ़ें: 'गनीमत है, पानी का चालान नहीं काटा', दिल्ली कोचिंग हादसे पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार, CBI को सौंपी जांच

Advertisment

'फिजी और हमारे लोगों के बीच मजबूत संबंध'

उन्होंने कहा कि, "फिजी के साथ हमारे लोगों के बीच बहुत मजबूत संबंध हैं. आज, फिजी में एक तिहाई से अधिक आबादी भारतीय मूल की है, और उन्होंने स्थानीय संस्कृति के साथ भारत की भाषाओं, रीति-रिवाजों और परंपराओं को संरक्षित किया है. राजकीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू सामुदायिक बातचीत होगी जो राष्ट्रपति सुवा में करेंगी. यह यात्रा हमारे दोनों देशों के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की भारत और फिजी दोनों दशों की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है."

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है नजूल जमीन विधेयक, जो बना Yogi Govt के गले की फांस, विपक्ष ही नहीं अपनों के भी विरोध में उलझी

Advertisment

फिजी के बाद न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू की तीन देशों की यात्रा के बारे में अधिक जानकारी देते हुए मजूमदार ने कहा, "राष्ट्रपति पहले फिजी, फिर न्यूजीलैंड और फिर तिमोर-लेस्ते जाएंगी. फिजी और तिमोर-लेस्ते दोनों के साथ भारत की यह पहली यात्रा होगी. भारत के राष्ट्रपति की इस यात्रा का एक विशेष महत्व है. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक्ट ईस्ट नीति लागू की है, तब से दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र हमारे लिए बहुत विशेष फोकस रहे हैं देश हमारी एक्ट ईस्ट नीति के अंतर्गत आते हैं."

ये भी पढ़ें: 'गनीमत है, पानी का चालान नहीं काटा', दिल्ली कोचिंग हादसे पर हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार, CBI को सौंपी जांच

President Draupadi Murmu Draupadi Murmu NEW ZEALAND Fiji The President Of India
Advertisment
Advertisment