Advertisment

New Governor List: बड़ा उलटफेर! मणिपुर-झारखंड और तेलंगाना समेत 10 राज्यों के बदले गवर्नर, जानें किस राज्यपाल ने दिया इस्तीफा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों को नए राज्यपाल दिए हैं. इसमें राजस्थान, तेलंगाना, असम सेमत कई राज्य शामिल हैं. वहीं कुछ राज्यों के बीच राज्यपालों की अदलाबदली भी देखी गई है. चलिए पूरी लिस्ट देखें.

author-image
Sourabh Dubey
New Update
new governor list

Banwarilal Purohit resignation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की भी घोषणा की है. 

Advertisment

गौरतलब है कि, 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए फरवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पुरोहित ने अपने पत्र में लिखा कि, वह व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते, यूटी चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को इसे स्वीकार करने का आग्रह किया..

तमिलनाडु राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं पुरोहित

बता दें कि, इससे पहले बनवारीलाल पुरोहित ने तमिलनाडु के बतौर राज्यपाल के रूप में चार साल काम किया था, जिसके बाद सितंबर 2021 से उन्होंने पंजाब के राज्यपाल की भूमिका निभाई. पंजाब में उनका कार्यकाल आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साथ लगातार विवादों से भरा रहा, खासतौर पर पंजाब राजभवन में विभिन्न कानूनों की लंबित मंजूरी को लेकर ये विवाद जारी रहा.

बनवारीलाल पुरोहित ने बतौर राज्यपाल जब भी पंजाब सरकार से किसी चीज को लेकर स्पष्टीकरण मांगा, तो मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और आधिकारिक प्रवक्ताओं सहित AAP ने उनपर भाजपा से प्रभावित होने और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया.

नई नियुक्तियां

राष्ट्रपति ने की राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां:

1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े (Haribhau Kisanrao Bagde) को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

2. जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Varma) को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

3. ओम प्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

Advertisment

4. संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

5. रमेन डेका को छत्तीसगढ़ (Ramen Deka) का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

6. सीएच विजयशंकर (CH Vijayashankar) को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

7. वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार वाले सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

8. वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

9. वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Lakshman Prasad Acharya) को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Banwarilal Purohit Punjab Governor Banwarilal Purohit Punjab Governor Governor President Draupadi Murmu
Advertisment
Advertisment