Advertisment

LUNAR ECLIPSE 2024: खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर करें ये काम!

LUNAR ECLIPSE 2024: 18 सितंबर यानी आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है, जिसकी वजह से चंद्रमा पर छाया पड़ती है. इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

author-image
Rajvant Prajapati
एडिट
New Update
े

LUNAR ECLIPSE 2024 (Social Media)

LUNAR ECLIPSE 2024: आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है. 18 सितंबर यानी आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है, जिसकी वजह से चंद्रमा पर छाया पड़ती है. इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

Advertisment

हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. लेकिन इस ग्रहण का सूतक काल कुछ जगहों पर मान्य होगा. ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है. यह ग्रहण सुबह 06:11 मिनट पर शुरू हो गया है. यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसमें अमेरिका, यूरोप, अफ़्रीका और एशिया के कुछ हिस्से देखे जा सकते हैं.

ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है और इसका असर विभिन्न राशियों के जातकों पर भी पड़ेगा. जिस देश में यह चंद्र ग्रहण दिखेगा, वहां सूतक काल भी रहेगा. साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की पल-पल की खबर आगे हम आपको बताते रहेंगे.

आखिरी चंद्र ग्रहण का समय 

Advertisment

उपच्छाया ग्रहण प्रारंभ: सुबह: 06:11 बजे

आंशिक ग्रहण प्रारंभ: सुबह: 07:42 बजे

अधिकतम ग्रहण: सुबह: 08:14 बजे

Advertisment

आंशिक ग्रहण समाप्त: सुबह: 08:45 बजे

उपच्छाया ग्रहण समाप्त: सुबह: 10:17 बजे

चंद्र ग्रहण खत्म होने पर करें ये काम

Advertisment

आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह 06:11 मिनट पर शुरू होकर 10: 17 मिनट पर समाप्त हो चुका है. ग्रहण के बाद स्नान आदि निवृत होकर यथा शक्ति दान देना शुभ माना जाता है.

साल का अखिरी चंद्र ग्रहण दो नामों से जाना जाएगा

साल का अखिरी चंद्र ग्रहण दो नामों से जाना जाएगा, चंद्र ग्रहण दौरान सुपर मून तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है. पृथ्वी से निकटता के कारण चंद्रमा का आकार बड़ा और काफी चमकीला दिखाई देता है. नासा के मुताबिक इस आंशिक चंद्र ग्रहण को सुपर मून और हार्वेस्ट मून के नाम से भी जाना जाएगा.

Advertisment

मानसून में दिल्ली के इन खूबसूरत जगहों का जरूर करें दीदार, यादगार बन जाएगी ट्रिप

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

lunar eclipse 2024 when is lunar eclipse 2024 Last Lunar Eclipse 2024 lunar eclipse 2024 date
Advertisment
Advertisment