Advertisment

इस देश की महिलाएं पहनती हैं सबसे ज्यादा सोना, जानें कौन-से नंबर पर है भारत!

Gold: हमारे भारत देश में हर घर में महिलाओं के पास थोड़ा बहुत तो सोना होता ही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय महिलाओं के पास कितना सोना है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे.

author-image
Rajvant Prajapati
New Update
pure gold

इस देश की महिलाएं पहनती हैं सबसे ज्यादा सोना (Social Media)

Gold: हमारे भारत में सोने का बेहद खास महत्व होता है. आजकल की महिलाएं सोना पहने की बहुत शौकीन होती हैं. हर महिला चाहती है कि सबसे ज्यादा सोना मैं ही पहनू. अधिकतर भारतीय शादी ब्याह में घर की महिलाओं की पहली पसंद सोने का गहना ही होता है. हमारे भारत देश में हर घर में महिलाओं के पास थोड़ा बहुत तो सोना होता ही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय महिलाओं के पास कितना सोना है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे.

Advertisment

हमारे देश भारत में सोना अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक पहना जाता है. यहां महिलाओं से लेकर पुरुषों तक सोना पहनने के शौकीन रखते हैं. देश के कई राज्यों में किसी धार्मिक आयोजन में महिलाएँ सोने का आभूषण पहनती हैं. जानकारी के मुताबिक, भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24,000 टन सोना है. सोने को दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खजाना माना जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिलाएं दुनिया के कुल सोने के भंडार का 11% आभूषण के रूप में पहनती हैं. भारत  की महिलाएं जितना सोना पहनती हैं, वो दुनिया के कई देशों के सोने के भंडार से भी ज्यादा है.

भारत में दक्षिण में सबसे ज्यादा महिलाएं सोना पहनती है. दक्षिण भारत में देश में कुल सोने का 40% सोना है, तो वहीं सिर्फ तमिलनाडु राज्य में 28 % सोना है. भारत के इन राज्यों में महिलाओं के पास सोने का आभूषण सबसे ज्यादा है. 

Polygraph Test: पॉलीग्राफी टेस्ट क्या होता है, कैसे झूठ बोलने पर पकड़ लेती है मशीन?...जानें सबकुछ!

आइए जानते हैं किस देश के पास कितना है सोना, अमेरिका के पास कुल सोना 8000 टन है. जर्मनी के पास 3,300 टन सोना है. वहीं इटली के पास 2450 टन सोना है. फ्रांस के पास 2400 टन सोना और रूस के पास 1900 टन सोना है. भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपना 100 टन सोना ब्रिटेन की घरेलू तिजोरियों में रखा है. बता दें कि वर्ष 1991 के मुद्रा संकट में, सोने का बड़ा हिस्सा गिरवी रखने के लिए भारतीय खजाने से निकाला गया था।

सिर्फ 3 महीने मिलता है यह फल, हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
current gold price Gold price Gold today gold price
Advertisment
Advertisment