Advertisment

ये है दुनिया का सबसे तेज पक्षी...बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा है रफ्तार, जानें

World Fastest Bird: क्या आप जानते हैं कि एक पक्षी ऐसा भी है जो इंसानों से कई गुना दूर तक आसानी से देखा जा सकता है. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि इस पक्षी का नाम क्या है और यह कितना तेज रफ्तार से उड़ सकता है.

author-image
Rajvant Prajapati
एडिट
New Update
v

World Fastest Bird (Social Media)

World Fastest Bird: इस पृथ्वी पर काफी मात्रा में जीव-जंतु मौजूद हैं. वैज्ञानिकों ने अब तक कई जानवरों-पक्षियों और उनकी प्रजातियों की खोज कर चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पक्षी ऐसा भी है जो इंसानों से कई गुना दूर तक आसानी से देखा जा सकता है. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि इस पक्षी का नाम क्या है और यह कितना तेज रफ्तार के लिए पहचाना जाता है.

Advertisment

अपने शिकार को दूर से ही देख लेने वाले इस पक्षी का नाम बाज़ है. यह एक शिकारी पक्षी है जो गरुड़ से छोटा होता है. इसे पेरेग्राइन फाल्कन के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दे, ये पक्षी अपनी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है. यह पक्षी 320 km/h से भी अधिक गति से उड़ सकता है. इस पक्षी की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा है. ये पक्षी एक बार उड़ान भरने के बाद लगभग 6 से 8 घटें हवा में रह सकता है. यह पक्षी अंटार्टिका के अलावा अन्य सभी महाद्वीपों पर पाये जाते हैं. यह ऊँचे पहाड़ों , रेगिस्तान और जंगलो में रहना पसंद नही करते हैं. बाज का जंगलो में जीवनकाल 17 वर्षो का होता है.

मानसून में दिल्ली के इन खूबसूरत जगहों का जरूर करें दीदार, यादगार बन जाएगी ट्रिप

इस पक्षी की आंख को सबसे तेज माना जाता है. आपको बता दें, कि इस पक्षी का वजन नवजात शिशु से भी कम होता है. उसकी आंखें छोटी- छोटी होती हैं. लेकिन वो इंसान से कई गुना बेहतर और ज्यादा दूर तक देख सकता है. वजन के हिसाब से उनके दिमाग का आकार बड़ा बताया जाता है. उनकी आंखों की ताकत दुनिया में अच्छे अच्छे  कैमरों को परखने में बाज के समान मानी जाती है. बाज अपने शिकार को आसानी से पहचान कर शिकार करने में सफल होते हैं. इसे पक्षी को "शिकारी पक्षी" के रूप में भी जाना जाता है. 

Advertisment

ये भी पढे़: Polygraph Test: पॉलीग्राफी टेस्ट क्या होता है, कैसे झूठ बोलने पर पकड़ लेती है 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Eagle attack Bullet Train Eagle Speed bullet trains
Advertisment
Advertisment