Republic Day 2025: आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ? जानिए इसके पीछे की वजह

Republic Day 2025: आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड होती है, झंडा फहराया जाता है और अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं. लेकिन क्या जानते हैं कि 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है.

Republic Day 2025: आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड होती है, झंडा फहराया जाता है और अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं. लेकिन क्या जानते हैं कि 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है.

author-image
Rajvant Prajapati
New Update
aa

Republic Day 2025

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है. इस साल 26 जनवरी यानी की आज देश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. आज के दिन कर्तव्य पथ पर परेड होने वाला है, झंडा फहराया जाएगा है और अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकली जाएंगी. आज देशवासियों में भारत के लिए अपार प्रेम होता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं इसके बारे में...

Advertisment

भारत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है 
भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था. इस दिन देश को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था. वैसे तो देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हो गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी को लागू किया गया था. आगे जानते हैं.

सर्दियों में ज्यादा समय धूप में बैठते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है त्वचा कैंसर

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज...वरना

26 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन
वर्ष 1930 में 26 जनवरी को लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'पूर्ण स्वराज' की मांग और घोषणा की थी. 26 जनवरी को संविधान लागू करके भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता का संघर्ष पूरा किया और एक नए युग की शुरुआत की. 26 जनवरी के दिन को चुनकर देश ने 1930 के पूर्ण स्वराज दिवस को भी याद किया. 26 जनवरी का दिन देश की कई जातियां, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का मौका देता है. गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है.

महिलाओं को किस तरह के पुरुष आते हैं ज्यादा पसंद? रिसर्च में हुआ खुलासा!

दुनिया के इस देश में पाया जाता है सबसे जहरीला और खतरनाक सांप, काटते ही हो जाती है मौत!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
2025 Republic Day playlist attend republic day wishes republic-day
Advertisment