Advertisment

World Tourism Day 2024: विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाते हैं, जानिए इस बार की थीम और इतिहास के बारे में...

World Tourism Day 2024: विश्व पर्यटन दिवस मनाने के पीछे कई कारण हैं, जैसे पर्यटन के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था में प्रगति करना, पर्यटन के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना

Advertisment
author-image
Rajvant Prajapati
New Update
x

World Tourism Day 2024 (Social Media)

Advertisment

World Tourism Day 2024: पर्यटकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है. विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है. माना जाता है कि पर्यटक किसी भी देश की समृद्धि का प्रतीक होते हैं. इसके अलावा पर्यटन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था भी चलती है. टूरिज्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाता है. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. आज इस लेख में हम आपको विश्व पर्यटन दिवस के इतिहास, महत्व और 2024 की थीम के बारे में बताएंगे.

Advertisment

क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस मनाने के पीछे कई कारण हैं, जैसे पर्यटन के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था में प्रगति करना, पर्यटन के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना आदि. अगर कोई व्यक्ति कहीं जाता है तो वह वहीं रहेगा, खाना खाएगा, घूमेगा, खरीदारी करेगा, इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

विश्व पर्यटन दिवस 2024 का थीम

Advertisment

हर साल विश्व पर्यटन दिवस पर संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा एक नई थीम निर्धारित की जाती है, जो प्रमुख पर्यटन से संबंधित स्थिरता पर केंद्रित होती है. इस साल का विश्व पर्यटन दिवस 2024 का थीम "पर्यटन और शांति" है. विश्व पर्यटन दिवस के इस थीम का उद्देश्य है कि पर्यटन में बदल लाना है - रोजगार पैदा करना है, समावेश को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर सकता है.

World Tourism Day 2024: विश्व पर्यटन दिवस पर अपने दोस्तों के साथ जाएं भारत की इन जगहों पर, सुंदरता मोह लेगी मन!

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास और महत्व

Advertisment

विश्व पर्यटन दिवस पहली बार 1980 में मनाया गया था. इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा की गई थी. 27 सितंबर का दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए एक विशेष कारण था. आज के ही दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई थी. संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) की वर्षगांठ पर विश्व पर्यटन दिवस का संकल्प लेने का निर्णय लिया गया था.

ये भी पढे़: Polygraph Test: पॉलीग्राफी टेस्ट क्या होता है, कैसे झूठ बोलने पर पकड़ लेती है .

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

world tourism day activities world tourism day wikipedia what is the colour theme for world tourism day? world tourism day world tourism day essay
Advertisment
Advertisment