बाली (इंडोनेशिया)
बाली इंडोनेशिया को एशिया के बेहद खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है. यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और मंदिरों के लिए विश्व भर में फेमस है. यहां हर वर्ष विश्व भर से लाखों यात्री छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं.
रोम (इटली)
रोम यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा एक सिटी है. यहां के प्रचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को देखने के लिए विश्व भर से लोग आते हैं. इसे 7 पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है. आप यहां हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे विश्व का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है.
हनोई (वियतनाम)
अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, तो हनोई जरूर जाना चाहिए. लाल नदी के किनारे बसा 5 हजार वर्ष पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है. इसे विश्व के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है. यहां के ऐतिहासिक म्यूजियम और आकर्षक मंदिरों को देखकर आपका दिल खुश हो जाता है.
इस्तांबुल (तुर्की)
तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एक ऐसा सिटी है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है. यहां विश्व की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है. यहां घूमने की कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद और डोलमाबेहे जगह फेमस हैं.