![mahi and sakshi](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/130-mahi-and-sakshi.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी (Sakshi) आज के दिन ही शादी के बंधन में बंधे थे. 4 जुलाई 2010 ये वो दिन था जब धोनी और और साक्षी ने देहरादून में शादी की थी. इस दौरान दोनों ने ही अपने करीबियों को ही शादी में शामिल किया था.
![dhoni](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/952-dhoni.jpg)
धोनी (Dhoni) पर बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बनी है, हालांकि इस फिल्म में धोनी और साक्षी की लव स्टोरी को दिखाया गया है. लेकिन असल जिंदगी में माही और साक्षी की लव स्टोरी फिल्म से पूरी अलग है.
![dhoni 7](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/341-dhoni-7.jpg)
धोनी और साक्षी दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं. इतना ही नहीं दोनों के पिता एक साथ रांची ( Ranchi ) के मेकॉन में काम करते थे. जहां से दोनों के परिवारों के बीच दोस्ती हुई. हालांकि माही और साक्षी रांची में एक ही स्कूल पढ़ें हैं.
![dhoni 5](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/728-dhoni-5.jpg)
लेकिन बाद में साक्षी का परिवार देहरादून (Dehradun) में शिफ्ट हो गया. जिसके बाद दोनों की मुलाकात लगभग 10 साल बाद साल 2007 में हुई. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरी थी.
![dakshi and dhoni](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/874-dakshi-and-dhoni.jpg)
जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं. और इसी ताज बंगाल में दोनों की एक बार फिर मुलाकात हुई. साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने उन्हें माही से मिलवाया था.
![marriage](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/546-marriage.jpg)
इस मुलाकात के बाद दोनों ने मार्च 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था. साक्षी उसी साल मुंबई में हुई धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई थीं
![dhoni 2](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/479-dhoni-2.jpg)
पहली ही मुलाकात के बाद धोनी ने होटल के मैनेजर दत्ता (Dutta) से साक्षी (Sakshi) का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी को इस पर यकीन ही नहीं हुआ की इतना बड़ा खिलाड़ी उन्हें मैसेज कर रहा है. और यही से दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा.
![sakshi](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/822-sakshi.jpg)
इसके दो साल बाद 2010 में धोनी और साक्षी ने शादी कर ली. और दोनों ने 2015 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा ( Ziva) है.
![dhoni love story](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/04/819-dhoni-love-story.jpg)
आपको बता दें कि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ लंदन में हैं धोनी लंदन में ही अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे है. वहीं 7 जुलाई को माही का बर्थडे भी है.