Advertisment

Aaj Ka Panchang 04 September 2024: क्या है 04 सितंबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 04 September 2024: हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार आज राहू काल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक शुभ समय क्या है और सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या होगा आइए जानते हैं.

author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Aaj Ka Panchang 04 September 2024

Aaj Ka Panchang 04 September 2024

Aaj Ka Panchang 04 September 2024: आज का पंचांग - 4 सितंबर 2024 बुधवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है. अगर आप आज कोई शुभ कार्य करने वाले हैं तो आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि आज राहु काल समय क्या है ताकि आप उस दौरान वो शुभ कार्य शुरू न करें. इसके अलावा अगर आप किसी शुभ नक्षत्र या शुभ ग्रहों की स्थिति में अभिजीत मुहूर्त में कोई कार्य शुरू करते हैं तो उसका परिणाम भी शुभ ही होता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस दिन जातकों को उनकी पूजा करनी चाहिए. वैसे 7 सितंबर से गणेश चतुर्थी का त्योहार भी शुरू हो रहा है. इसी के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाएगा. 

Advertisment

आज का पंचांग

तिथि- प्रतिपदा - 09:49:23 तक

नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी - पूर्ण रात्रि तक

करण- बव - 09:49:23 तक, बालव - 23:05:20 तक

पक्ष- शुक्ल

योग- साघ्य - 20:02:01 तक

वार- बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:00:47

Advertisment

सूर्यास्त- 18:38:39

चन्द्र राशि- सिंह - 09:56:09 तक

चन्द्रोदय- 06:52:59

चन्द्रास्त- 19:22:59

ऋतु- शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 20

मास पूर्णिमांत- भाद्रपद

मास अमांत- भाद्रपद

दिन काल- 12:37:51

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 11:54:27 से 12:44:58 तक

कुलिक- 11:54:27 से 12:44:58 तक

कंटक- 16:57:36 से 17:48:07 तक

राहु काल- 12:19:43 से 13:54:27 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 06:51:18 से 07:41:49 तक

यमघण्ट- 08:32:21 से 09:22:52 तक

यमगण्ड- 07:35:31 से 09:10:15 तक

गुलिक काल- 10:44:59 से 12:19:43 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- कोई नहीं

दिशा शूल

दिशा शूल- उत्तर

वैदिक पंचांग को ध्यान में रखकर अगर कोई कार्य किया जाता है तो उसके परिणाम अच्छे आने की संभावना बढ़ जाती है. आज का पंचांग क्या है ये आपने जान लिया अब आप इस समय को ध्यान में रखकर ही अपने कार्य करें. 

यह भी पढ़ें: Festival Calendar 2024: नवरात्रि, दशहरा से लेकर करवा चौथ और दीवाली तक जानें कब हैं ये बड़े त्योहार

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

hindu panchang panchang Daily panchang today panchang Aaj Ka Panchang
Advertisment