Advertisment

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: क्या है 18 अक्टूबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: आज से कार्तिक मास की शुरूआत हो रही है. हिंदू धर्म में इस महीने का खास महत्व होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति क्या है आइए जानते हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Aaj Ka Panchang 18 October 2024

Aaj Ka Panchang 18 October 2024

Advertisment

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: आज का पंचांग - 18 अक्टूबर 2024 शुक्रवार आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज अश्विनी नक्षत्र है. कार्तिक मास की शुरूआत भी आज से हो रही है. इसे हिंदू धर्म में बेहद पवित्र महीना माना जाता है. इसी महीने में करवा चौथ से लेकर धनतेरस, दीवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आते हैं. आज का दिन बेहद खास है. कार्तिक मास के पहले दिन दान धर्म का भी विशेष महत्व होता है. आज ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है. नक्षत्रों की चाल क्या है, कौन सा शुभ योग है. अभिजीत मुहूर्त कब है, राहु काल का समय कब शुरू होगा ये सब पंचांग में दिया होता है. अगर आप किसी मंगल कार्य को आज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको शुभ समय का ज्ञान होना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ समय में  की जाती है तो उसका कई गुना फल मिलता है. 

आज का पंचांग

तिथि- प्रतिपदा - 13:17:49 तक

नक्षत्र- अश्विनी - 13:27:13 तक

करण- कौलव - 13:17:49 तक, तैतिल - 23:32:04 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- वज्र - 21:33:40 तक

वार- शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:24:00

सूर्यास्त- 17:47:58

चन्द्र राशि- मेष

चन्द्रोदय- 18:19:59

चन्द्रास्त- 07:05:59

ऋतु- शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 2

मास पूर्णिमांत- कार्तिक

मास अमांत- आश्विन

दिन काल- 11:23:58

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 08:40:47 से 09:26:23 तक, 12:28:46 से 13:14:22 तक

कुलिक- 08:40:47 से 09:26:23 तक

कंटक- 13:14:22 से 13:59:58 तक

राहु काल- 10:40:29 से 12:05:59 तक

कालवेला /अर्द्धयाम- 14:45:34 से 15:31:10 तक

यमघण्ट- 16:16:46 से 17:02:22 तक

यमगण्ड- 14:56:58 से 16:22:28 तक

गुलिक काल- 07:49:29 से 09:14:59 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:43:11 से 12:28:46 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- पश्चिम

तो आप अपने दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक अगर ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर ध्यान रखते हैं और शुभ मुहूर्त में ही मंगल कार्य करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलता है. दैनिक पंचांग के अनुसार आप जीवन जिएं और फिर इसका प्रभाव देखें.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Aaj Ka Panchang
Advertisment
Advertisment