Advertisment

Aaj Ka Panchang 4 August 2024: क्या है 4 अगस्त का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 4 August 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार आज ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कैसी रहेगी और राहु काल के समय से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक का शुभ अशुभ समय क्या है आइए जानते हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Aaj Ka Panchang 4 August 2024

Aaj Ka Panchang 4 August 2024: आज का पंचांग, 4 अगस्त 2024 रविवार आषाढ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुष्य नक्षत्र है. पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. इसे सभी नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. पुष्य का अर्थ पोषण करने वाला, ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला होता है. नक्षत्र में किए गए शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि बेहद फलदायी माने जाते हैं. किसी भी तरह का लेन-देन करना और नई चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस नक्षत्र में विवाह करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है. बच्चों का मुंडन करवाना, नए घर में प्रवेश करना और नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है.

Advertisment

आज का पंचांग

तिथिअमावस्या - 16:45:11 तक

नक्षत्रपुष्य - 13:27:09 तक

करणनाग - 16:45:11 तक, किन्स्तुघ्ना - 29:21:58 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- सिद्धि - 10:37:45 तक

वार- रविवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 05:44:22

Advertisment

सूर्यास्त- 19:09:29

चन्द्र राशि- कर्क

चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं

चन्द्रास्त- 19:23:59

ऋतु- वर्षा

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 20

मास पूर्णिमांत- श्रावण

मास अमांत- आषाढ

दिन काल- 13:25:07

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 17:22:08 से 18:15:48 तक

कुलिक- 17:22:08 से 18:15:48 तक

कंटक- 10:12:44 से 11:06:24 तक

राहु काल- 17:28:50 से 19:09:29 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 12:00:05 से 12:53:45 तक

यमघण्ट- 13:47:26 से 14:41:06 तक

यमगण्ड- 12:26:55 से 14:07:33 तक

गुलिक काल- 15:48:12 से 17:28:50 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 12:00:05 से 12:53:45 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- पश्चिम

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Aaj Ka Panchang Rahu Kaal Time shubh muhurat hindu panchang
Advertisment
Advertisment