Advertisment

Bhadrapad Month Vrat Tyohar: शुरू हो चुका है भाद्रपद का महीना, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी समेत इस महीने आएंगे 18 व्रत-त्योहार

Bhadrapada Month 2024: भाद्रपद का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने 18 व्रत त्योहार आएंगे. जिसमें कजरी तीज, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी बड़े त्योहार हैं. इस महीने के आखिरी दिन से पितृपक्ष की शुरुआज भी होगी.

author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar

Bhadrapada Month 2024 Vrat Tyohar

Bhadrapad Month Vrat Tyohar: भाद्रपद महीने की शुरुआत हो चुकी है. 18 सितंबर को पितृ पक्ष की शुरुआत से ये महीने पूरा होगा और अश्विनी माह शुरू हो जाएगा. हिंदू कैलेंडर भाद्रपद को पांचवां महीना माना जाता है. इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत मनाए जाते हैं, जिनमें गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी प्रमुख हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना भगवान विष्णु और भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है. इस महीने में कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, जैसे कि पूजा, पाठ, व्रत और हवन. विवाहित महिलाएं इस महीने हरतालिका तीज का व्रत भी रखती है. जो भी व्यक्ति इस दौरान दान धर्म के कार्य करता है उसे कई गुना पुण्य फल मिलता है. 

Advertisment

भाद्रपद महीने के व्रत त्योहार (Bhadrapad Month Vrat Tyohar)

  1. 22 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज 
  2. 24 अगस्त, शनिवार - बलराम जयंती 
  3. 25 अगस्त, रविवार - भानू सप्तमी 
  4. 26 अगस्त, सोमवार - कृष्ण जन्माष्टमी 
  5. 27 अगस्त, मंगलवार - दही हांडी 
  6. 29 अगस्त, गुरुवार  - अजा एकादशी 
  7. 31 अगस्त, शनिवार  - प्रदोष व्रत 
  8. 2 सितंबर, सोमवार - भाद्रपद अमावस्या 
  9. 6 सितंबर, शुक्रवार - हरतालिका तीज, वराह जयंती 
  10. 7 सितंबर, शनिवार - गणेश चतुर्थी 
  11. 8 सितंबर, रविवार - ऋषि पंचमी 
  12. 10 सितंबर, मंगलवार - ललिता सप्तमी 
  13. 11 सितंबर, बुधवार - राधा अष्टमी, महालक्षमी व्रत की शुरूआत 
  14. 14 सितंबर. शनिवार  - परिवर्तिनी एकादशी 
  15. 15 सितंबर, रविवार - प्रदोष व्रत, वामन जंयती 
  16. 16 सितंबर, सोमवार - विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति 
  17. 17 सितंबर, मंगलवार पूर्णिमा श्राद्ध, गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी 
  18. 18 सितंबर, बुधवार - पितृ पक्ष प्रारंभ, आंशिक चंद्र ग्रहण 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Religion News in Hindi Bhadrapad month kajri teej Bhadrapad Pradosh Vrat Pitru Paksh janmashtami ganesh chaturthi Bhadrapad Ekadashi
Advertisment
Advertisment