Advertisment

असम: मां दुर्गा की 101 फीट ऊंची प्रतिमा गिनीज बुक में होगी शामिल

गुवाहाटी में बन रही मां दुर्गा की मूर्ति की ऊंचाई 101 फ़ीट बताई जा रही है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया जाएगा।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
असम: मां दुर्गा की 101 फीट ऊंची प्रतिमा गिनीज बुक में होगी शामिल

असम: मां दुर्गा की 101 फ़ीट ऊंची प्रतिमा

दुर्गा पूजा के अवसर पर देश भर में अलग-अलग थीम पर कई पंडाल डिजाइन किये जाते है। कोलकाता में तो पश्चिमी हवा से लेकर नोटबंदी तक के थीम पर पंडाल बनाये गए है।

Advertisment

पूजा की तैयारियों में पूर्वोत्तर के राज्य भी पीछे नहीं है। असम की राजधानी गुवाहाटी में मां दुर्गा की ऐसी दुर्लभ प्रतिमा बन रही है, जिसे आसमान में सिर उठाकर देखना होगा।

गुवाहाटी के विष्णुपुर दुर्गा कमिटी ने इसे तैयार कर रही है। इस मूर्ति की ऊंचाई 101 फ़ीट बताई जा रही है। ये अबतक की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया जाएगा।

इससे पहले 2016 में कोलकाता में बनी 83 फ़ीट की दुर्गा मूर्ति को सबसे ऊंची प्रतिमा का ख़िताब हासिल है।

इसे बनाने के पीछे जो आर्किटैक्ट हैं उनका नाम नरुद्दीन अहमद है। उनके साथ इस मूर्ति को बनाने में 40 कलाकार शामिल है। और इसे बनाने का काम 1 अगस्त से ही जारी है।

नरुद्दीन का कहना है, 'मुझसे बहुत लोगों ने पूछा की मैं एक मुस्लिम होकर मां दुर्गा की सबसे ऊंची प्रतिमा कैसे बना सकता हूं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ये काम मैं 1975 से कर रहा हूं। मेरा ये मानना है कि एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता और उनका इकलौता धर्म है मानवता की सेवा करना। हम इसके जरिए दुनिया को पर्यावरण और भक्ति का संदेश देना चाहते हैं। '

कोलकाता में बाहुबली-2 के सेट जैसा बना दुर्गापूजा का भव्य पंडाल, लागत हैरान करने वाली

इस प्रतिमा की ख़ास बात ये है कि यह पूरी तरह बांस की प्रतिमा है इसमें प्लास्टिक या अन्य किसी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसको बनाने में अबतक 5000 विभिन्न तरह के बांस का इस्तेमाल किया जा चुका है।

Advertisment

दुर्गा पूजा: कहीं उरी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, तो कहीं शराबबंदी का संदेश दे रहे हैं ये पंडाल

Source : News Nation Bureau

assam Durga Maa idol Guwahati Durga Puja 2017 Guinness Book of Records
Advertisment
Advertisment