Advertisment

Guruwaar Mantra 2023 : गुरुवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, किस्मत हमेशा देगी आपका साथ

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Guruwaar Mantra 2023

Guruwaar Mantra 2023( Photo Credit : social media )

Guruwaar Mantra 2023 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. अगर ग्रहों की चाल वक्री हो , तो इसका असर प्रतिकूल होता है और मार्गी होने पर इसका प्रभाव अनुकूल पड़ता है. कुंडली में किसी ग्रह की अशुभ स्थिति का दुष्प्रभाव भी जातकों को झेलना पड़ता है. अगर व्यक्ति के कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो मांगलिक कार्यों में अड़चने आने लग जाती है. इसके अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को कई कष्ट झेलने पड़ते हैं. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उन्हें गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए और कुछ खास मंत्रों का भी जाप करना चाहिए. इससे व्यक्ति के सभी बिगड़े हुए काम बनने लग जाते हैं. 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Black Masturd Remedies 2023: अगर आपके काम में बार-बार आ रही है रुकावट, तो काली सरसों के करें ये उपाय

1. बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र

इस मंत्र का 108 बार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद करें. इससे आपको जल्द लाभ होगा. 

देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम।

बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

2. ये मूल मंत्र है, इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है. 

 ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

ॐ ह्रीं नमः।

ॐ ह्रां आं क्षंयों सः ।।

Advertisment

3. बृहस्पति मंत्र

ये बृस्पतिदेव का मंत्र है. इस मंत्र का 21 बार जाप करें. इस मंत्र का जाप करने से आपके सभी बिगड़े हुए काम बनने लग जाएंगे. 

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।

4. ध्यान मंत्र

अगर आपके जीवन में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है, तो ऐसे में आपको गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करना है और इस ध्यान मंत्र का जाप करना है.  

रत्नाष्टापद वस्त्र राशिममलं दक्षात्किरनतं करादासीनं,

विपणौकरं निदधतं रत्नदिराशौ परम्।

पीतालेपन पुष्प वस्त्र मखिलालंकारं सम्भूषितम्,

विद्यासागर पारगं सुरगुरुं वन्दे सुवर्णप्रभम्।।

5. बृहस्पति विनियोगा मंत्र

अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो आपको इन मंत्रों का खास जाप करना है. 

ॐ अस्य बृहस्पति नम:

ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम:

ॐ सुराचार्यो देवतायै नम:

ॐ बृं बीजाय नम:

ॐ शक्तये नम:

ॐ विनियोगाय नम:

ऊं अंशगिरसाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो जीव: प्रचोदयात्।

Advertisment

6. गुरु का वैदिक मंत्र

ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु

यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

guru ko majboot karne ke upay Guruwaar Mantra 2023 guru mantra ke laabh guruwar upay brihaspati mantra benefits गुरुवार मंत्र के लाभ गुरुवार मंत्र brihaspati dev ki puja kaise kare brihaspati mantra
Advertisment
Advertisment