Advertisment

Janmashtami 2024: इस बार जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, होगा महालाभ

Janmashtami 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार भोग अर्पित करेंगे तो इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं.

author-image
Sushma Pandey
New Update
 Janmashtami 2024 date

Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जिसे जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है.  इसे भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करते हैं तो उसे अधिक शुभ फल प्राप्त होता है.  आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कौन सी चीजों का भोग भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करनी चाहिए:

Advertisment

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र, कुमकुम और माखन-मिश्री का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे भगवान की कृपा जल्दी प्राप्त होती है. 

2. वृषभ राशि

Advertisment

वृषभ राशि के जातक यदि भगवान श्रीकृष्ण का चांदी के वर्क से श्रृंगार करते हैं, तो उन्हें विशेष लाभ मिलता है.  इसके साथ ही सफेद वस्त्र, माखन और सफेद चंदन अर्पित करना भी शुभ होता है. 

3. मिथुन राशि

 

मिथुन राशि के लिए लहरिया वस्त्र, पीला चंदन और दही का भोग श्रीकृष्ण को लगाना अत्यंत लाभकारी होता है. इससे जीवन में शांति और समृद्धि आती है. 

4. कर्क राशि

 

कर्क राशि के लोग भगवान को सफेद वस्त्र, दूध और केसर का भोग अर्पित कर सकते हैं.  इससे उन्हें मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है. 

Advertisment

5.  सिंह राशि

 

सिंह राशि के लिए गुलाबी वस्त्र, अष्टगंध चंदन और माखन-मिश्री का भोग श्रीकृष्ण को अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.  इससे व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य आता है. 

6. कन्या राशि 

 

कन्या राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र और मावे की बर्फी का भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं. 

7. तुला राशि

 

तुला राशि के लिए केसरिया रंग के वस्त्र, घी और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करना शुभ होता है. इससे उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है. 

Advertisment

8. वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र, मावा और दही का भोग अर्पित करना चाहिए. इससे उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. 

9. धनु राशि

 

धनु राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र और पीली मिठाई का भोग श्रीकृष्ण को अर्पित कर सकते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. 

10. मकर राशि

  

मकर राशि के लिए नारंगी रंग के वस्त्र और मिश्री का भोग भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करना लाभकारी होता है. 

Advertisment

 11. कुंभ राशि

  

कुंभ राशि के लोग नीले रंग के वस्त्र और बालूशाही का भोग लगाकर भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. 

12. मीन राशि

इस राशि के जातकों को पीताम्बरी रंग के कपड़े और मावे की बर्फी अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Janmashtami 2024 Date Religion News in Hindi Religion Religion News When is Janmashtami 2024 Janmashtami 2024 muhurat Krishna Janmashtami 2024
Advertisment
Advertisment