Advertisment

Kartik Maas 2024 Vrat-Tyohar: इस साल छठ पूजा और दिवाली कब? यहां देखें कार्तिक माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Kartik Maas 2024: इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर को होगी और इसका समापन 15 नवंबर 2024 को होगा. इस माह में करवा चौथ छठ पूजा से लेकर दीवाली जैसे व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Kartik Month 2024
Advertisment

Kartik Maas 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इस महीने कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. कार्तिक माह भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है. इसी महीने से विष्णु जी योग निद्रा से जागते हैं. इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करना से जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. कई जगहों पर कार्तिक मास को  देव पक्ष के नाम से भी जाना जाता है. इस महीने में पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान और तुलसी पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके साथ ही कार्तिक मास में कई प्रमुख व्रत-त्योहार भी मनाए जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने आने वाले प्रत्येक व्रत-त्योहार की सही तिथि के बारे में. 

कब शुरू होगा कार्तिक माह? (Kartik Maas 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह हर साल अक्टूबर से नवंबर के बीच में पड़ता है. इस साल कार्तिक मास की शुरुआत  18 अक्टूबर को होगी और इसका समापन 15 नवंबर  2024 को होगा. इस माह में करवा चौथ छठ पूजा से लेकर दीवाली जैसे व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. 

कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार (Kartik Maas 2024 Vrat-Tyohar List)

20 अक्टूबर 2024 - करवा चौथ

28 अक्टूबर 2024 - रमा एकादशी

29 अक्टूबर 2024 - धनतेरस और प्रदोष व्रत

31 अक्टूबर 2024 - नरक चतुर्दशी

01 नवंबर 2024 - कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजा और दीवाली

02 नवंबर 2024 - गोवर्धन पूजा

03 नवंबर 2024 -  भैया दूज

07 नवंबर 2024 - छठ पूजा

12 नवंबर 2024- देवउत्थान एकादशी

13 नवंबर 2024 - तुलसी विवाह

14 नवंबर 2024 - वैकुंठ चतुर्दशी और विश्वेश्वर व्रत

15 नवंबर 2024 - देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें - 

2024 Diwali Puja Calendar: 7 दिनों तक मनाया जाएगा दीवाली का महापर्व, धनतेरस से लेकर भाई दूज तक जानें सभी तिथियां

Lost City of Dwarka: श्रीकृष्ण की अद्भुत नगरी का रहस्य, जानें समुद्र की गहराइयों में दबी द्वारका की कहानी

Religion News in Hindi Religion News Religion Kartik Maas 2024 Kartik Month 2024
Advertisment
Advertisment