Advertisment

इस बार का नवरात्र है खास, पढ़े इस महायोग से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर भक्त उनसे मनचाहे फल की कामना करते हैं। इस बार 16 वर्षों बाद शारदीय नवरात्रों का जो महायोग बना है। वह भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इस बार का नवरात्र श्रद्धालुओं के लिए क्यों है खास।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
इस बार का नवरात्र है खास, पढ़े इस महायोग से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मां दुर्गा

आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर भक्त उनसे मनचाहे फल की कामना करते हैं। इस बार 16 वर्षों बाद शारदीय नवरात्रों का जो महायोग बना है। वह भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है।

Advertisment

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इस बार का नवरात्र श्रद्धालुओं के लिए क्यों है खास।

1.इस बार गुरु व चन्द्रमा के एक साथ कन्या राशि में लग्न स्थान में होने से गजकेशरी महासंयोग बन रहा है। यह योग भक्तों के जीवन में खुशियां लाने वाला माना जा रहा है।

2. देवीपुराण के अनुसार, नवरात्र में मां दुर्गा के आगमन व प्रस्थान के लिए वार अनुसार वाहन बताए गए हैं। इस बार मां दुर्गा का आगमन वाहन अश्व से होगा व गमन भैंसा पर होगा, जो अति शुभ माना जाता है।

Advertisment

3.शनिवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना भक्तों के जीवन में खुशियां लाने वाली मानी जा रही है। इस दिन से शुरू हुई आराधना को देवी कृपा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

4. आम तौर पर नवरात्र नौ दिनों के होते हैं। कभी-कभी ये तिथि बढ़ती-घटती रहती है। इस बार नवरात्र का बढ़ना शुभ माना जा रहा है, जो सुख, शांति व समृद्धि का सूचक है

5. इन 10 दिनों में मां की आराधना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और आपके सभी पाप धुल जाते हैं।

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Devotee Navratri 2016
Advertisment
Advertisment