Advertisment

Santoshi Mata ki Aarti: संतोषी माता की पूजा के बाद जरूर करें ये काम, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Santoshi Mata ki Aarti: अगर आप पूजा के बाद मां संतोषी की आरती और मंत्रों का जाप करेंगे तो इससे माता प्रसन्न होकर जातकों पर अपनी कृपा बरसाएंगी. यहां पढ़ें मां संतोषी की पूरी आरती और उनके मंत्र.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Santoshi Mata ki Aarti

Santoshi Mata ki Aarti( Photo Credit : SOCIAL MEDIA )

Santoshi Mata ki Aarti: 14 जून को शुक्रवार का दिन है और सनातन धर्म में इस दिन मां संतोषी की उपसना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन इस दिन मां संतोषी की पूजा करने से जातकों को धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा इस दिन अगर आप पूजा के बाद मां संतोषी की आरती और मंत्रों का जाप करेंगे तो इससे माता प्रसन्न होकर जातकों पर अपनी कृपा बरसाएंगी. साथ ही आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे में आइए यहां पढ़ें मां संतोषी की पूरी आरती और उनके मंत्र. 

Advertisment

माता संतोषी मंत्र  (Santoshi Mata Mantra)

जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः

श्री संतोषी देव्व्ये नमः

ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः

ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः

ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः

ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः

ॐ ललिताये नमः

संतोषी माता की आरती (Santoshi Mata ki Aarti)

Advertisment

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता।

अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ।।

जय सन्तोषी माता....

Advertisment

सुन्दर चीर सुनहरी मां धारण कीन्हो।

हीरा पन्ना दमके तन श्रृंगार लीन्हो ।।

जय सन्तोषी माता....

Advertisment

गेरू लाल छटा छबि बदन कमल सोहे।

मंद हंसत करुणामयी त्रिभुवन जन मोहे ।।

जय सन्तोषी माता....

Advertisment

स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर दुरे प्यारे।

धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे।।

जय सन्तोषी माता....

गुड़ अरु चना परम प्रिय ता में संतोष कियो।

संतोषी कहलाई भक्तन वैभव दियो।।

जय सन्तोषी माता....

शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सोही।

भक्त मंडली छाई कथा सुनत मोही।।

जय सन्तोषी माता....

मंदिर जग मग ज्योति मंगल ध्वनि छाई।

बिनय करें हम सेवक चरनन सिर नाई।।

जय सन्तोषी माता....

भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै।

जो मन बसे हमारे इच्छित फल दीजै।।

जय सन्तोषी माता....

दुखी दारिद्री रोगी संकट मुक्त किए।

बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिए।।

जय सन्तोषी माता....

ध्यान धरे जो तेरा वांछित फल पायो।

पूजा कथा श्रवण कर घर आनन्द आयो।।

जय सन्तोषी माता....

चरण गहे की लज्जा रखियो जगदम्बे।

संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे।।

जय सन्तोषी माता....

सन्तोषी माता की आरती जो कोई जन गावे।

रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति जी भर के पावे।।

जय सन्तोषी माता....

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News Mantra Jaap santoshi mata aarti lyrics Santoshi Mata ki Aarti friday astro remedies
Advertisment
Advertisment