Advertisment

Sawan 2022 Auspicious and Special 8 Days: सावन के ये 8 दिन हैं बेहद खास, दिव्य चमत्कारों का सबसे अधिक होता है आभास

Sawan 2022 Auspicious and Special 8 Days: इस बार सावन 29 दिनों का है. वैसे तो सावन के हर दिनों में शिव पूजा का महत्व है लेकिन इस माह में 8 खास दिन है जिसमें महादेव की आराधना से विशेष वरदान मिलता है.

author-image
Gaveshna Sharma
New Update
Sawan 2022 Auspicious and Special 8 Days

सावन के इन 8 दिनों में दिखते हैं भोलेनाथ के कई दिव्य चमत्कार ( Photo Credit : News Nation)

Sawan 2022 Auspicious and Special 8 Days: सावन का हर दिन श्रेष्ठ माना जाता है. सावन माह में भोलेनाथ प्रसन्न को खुश करने के लिए शिव भक्त पैदल कांवड़ यात्रा कर गंगाजल भरकर लाते हैं और शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है. 26 जुलाई 2022 सावन की शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का समापन होगा. इस बार सावन 29 दिनों का है. वैसे तो सावन के हर दिनों में शिव पूजा का महत्व है लेकिन इस माह में 8 खास दिन है जिसमें महादेव की आराधना से विशेष वरदान मिलता है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Sawan 2022 Jyotish Upay: सावन में करें ये ज्योतिषीय उपाय, धन आगमन के नए अवसर और रोग-दोष से मुक्ति पाएं

सावन 2022 में शिव पूजन के 8 खास दिन (Sawan 2022 Special 8 Days)

- सावन पहला सोमवार: 18 जुलाई

- सावन दूसरा सोमवार: 25 जुलाई

- सावन तीसरा सोमवार: 1 अगस्त

- सावन चौथा सोमवार: 8 अगस्त

- सावन पहला प्रदोष व्रत: 25 जुलाई 2022, सोम प्रदोष व्रत (Sawan Som pradosh vrat 2022)

- सावन दूसरा प्रदोष व्रत: 9 अगस्त 2022, भौम प्रदोष व्रत (Sawan Bhaum Pradosh Vrat 2022)

- चतुर्दशी तिथि: 26 जुलाई और 10 अगस्त को रहेगी (Sawan Shivratri 2022)

यह भी पढ़ें: Sawan 2022 Shri Krishna Ka Rahasya: सावन में श्री कृष्ण के बिना अधूरी है भोलेनाथ की पूजा, महादेव की भक्ति के साथ कान्हा के रहस्य से जुड़ा है ये माह

Advertisment

सावन पहले सोमवार 2022 पर शुभ योग (First sawan somwar 2022 Yog)

18 जुलाई 2022- पहले सावन सोमवार पर तीन अति शुभ योग बन रहे हैं. रवि योग, शोभन योग और पंचमी तिथि होने से मौना पंचमी का योग. ऐसे में भोलेनाथ की पूजा का फल तीन गुना बढ़ जाएगा.

सावन दूसरे सोमवार 2022 पर शुभ योग (Second sawan somwar 2022 Yog)

25 जुलाई 2022- दूसरे सावन सोमवार पर प्रदोष और सर्वार्थसिद्धि का संयोग बन रहा है. सावन सोमवार के साथ प्रदोष का व्रत पुण्य फलदायी माना जाता है.

सावन तीसरे सोमवार 2022 पर शुभ योग (Third sawan somwar 2022 Yog)

1 अगस्त 2022- तीसरे सोमवार पर विनायकी चतुर्थी, प्रजापति और रवियोग बन रहा है. शिव जी और गणेश जी की एक साथ पूजा करने से शुभ परिणाम मिलेंगे.

सावन चौथे सोमवार 2022 पर शुभ योग (Fourth sawan somwar 2022 Yog)

8 अगस्त 2022 - चौथे और आखिरी सोमवार पर पुत्रदा एकादशी, पद्म योग और रवियोग बन रहे. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. सावन सोमवार के साथ एकादशी व्रत करने से सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिलेगी इस दिन पद्म और रवियोग भी बन रहे हैं.

Sawan Shivratri 2022 उप-चुनाव-2022 Sawan 2022 Sawan 2022 Special 8 Days Sawan Bhaum Pradosh Vrat 2022 Sawan Som Pradosh Vrat 2022 Sawan 2022 auspicious 8 days Sawan 2022 Auspicious and Special 8 Days
Advertisment
Advertisment