Advertisment

Shani Jayanti 2024: शनिदेव के ये शक्तिशाली मंत्र खोलेंगे किस्मत के दरवाजे, शनि जयंती पर जरूर करें जाप

Shani Jayanti 2024 Mantra: न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन शनिदेव की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन आपको इनके मंत्रों का जाप भी अवश्य करना चाहिए.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Shani Jayanti 2024 Mantra

Shani Jayanti 2024 Mantra( Photo Credit : NEWS NATION)

Shani Jayanti 2024 Mantra: न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन शनिदेव की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन आपको इनके मंत्रों का जाप भी अवश्य करना चाहिए. इस साल शनि जयंती का पर्व 6 जून 2024 को मनाया जा रहा है. यह दिन शनिदेव के भक्तों के लिए बहुत खास होता है.  इस दौरान मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया जाता है. ज्योतिष की मानें तो इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जहां कई उपाय किए जाते हैं तो वहीं कुछ मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर शनिदेव की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप किया जाए तो न्याय के देवता आपके सभी कष्टों को दूर कर देंगे. साथ ही हर काम में मनचाहा सफलता मिलती है. यहां जानें उन शक्तिशाली मंत्रों के बारे में. 

Advertisment

शनिदेव के मंत्र  (Shani Dev Mantra) 

शनि देव महामंत्र

ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

Advertisment

शनि गायत्री मंत्र

ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

शनि देव बीज मंत्र

Advertisment

ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि आरोग्य मंत्र

ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

Advertisment

शनि दोष निवारण मंत्र

ओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

ओम शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंयोरभिश्रवन्तु नः।

ओम शं शनैश्चराय नमः।।

सफल जीवन के लिए मंत्र 

Advertisment

अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।

दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने के लिए मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें - 

 Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें दान, प्रसन्न होंगे शनिदेव, निश्चित मिलेगा लाभ!

Shani Jayanti Upay: कल शनि जयंती के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन का हर दुख दर्द होगा दूर 

Source :News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News shani jayanti 2024 kab hai Shani Jayanti 2024 Mantra Shani Jayanti 2024
Advertisment
Advertisment