Advertisment

Shani Dev ki Aarti: हर शनिवार को जरूर करें शनि देव की ये आरती, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति, होगा लाभ

Shani Dev ki Aarti: शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन शनिदेव की पूजा करने और आरती पढ़ने से शनि ग्रह मजबूत होता. आइए यहां पढ़ें इनकी पूरी आरती.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Shani Dev ki Aarti

Shani Dev ki Aarti( Photo Credit : NEWS NATION)

Shani Dev ki Aarti: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन इनकी विधिपूर्वक पूजा करने से शनि देव सभी मनोकामना पूरी करते हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं. मान्यता है कि शनि देव के अशुभ प्रभावों की वजह से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा माना जाता है कि अगर शनिदेव किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो उनके जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है. इतना ही शनि महाराज की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति भी मिलती है. लेकिन अगर आप पूजा के अलावा हर शनिवार को ये आरती करेंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनते हैं और आपके जीवन में खुशियां आती हैं. तो चलिए यहां पढ़ें शनिदेव की पूरी आरती (Shani Dev ki Aarti)

Advertisment

यहां पढ़ें शनिदेव की पूरी आरती  (Shani Dev ki Aarti)

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

Advertisment

जय जय श्री शनि देव....

श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।

नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

Advertisment

जय जय श्री शनि देव....

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

Advertisment

जय जय श्री शनि देव....

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

Advertisment

जय जय श्री शनि देव....

जय जय श्री शनि देव....

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

जय जय श्री शनि देव....

शनि देव के मंत्र (Shani Dev Mantra)

1. 'ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये'

2. 'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।'

3. 'ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।'

4. 'ॐ शं शनिश्चराय नम:'

5. 'ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।'

6. 'ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्'

7. 'ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥'

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

Vishnu Ji Ki Aarti: आज गुरुवार को करें विष्णु जी की ये आरती, धन-दौलत और खुशियों से भर जाएगा घर

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार किस तरह के व्यक्ति के दोस्ती करनी चाहिए

घर का वास्तु: बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तुदोष कैसे दूर करें

Swapna Shastra : सपने में ऊंचाई से गिरते देखना शुभ या अशुभ? जानें क्या है इसका मतलब

Source : News Nation Bureau

Shani Dev Aarti
Advertisment
Advertisment