Advertisment

Shardiya Navratri 2023 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन इस विधि से करें मां कात्यायनी की पूजा, माता रानी पूरी करेंगी सभी मनोकामनाएं

Shardiya Navratri 2023 Day 6: 20 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. यह मां दुर्गा का पा अवतार है. आइए जानते हैं मां कात्यायनी की पूजा विधि, शुभ मूहुर्त, मंत्र और भोग के बारे में.

author-image
Sushma Pandey
एडिट
New Update
Shardiya Navratri 2023 Day 6

Shardiya Navratri 2023 Day 6( Photo Credit : News Nation)

Shardiya Navratri 2023 Day 6:  पूरे देश में नवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस दौरान मां दुर्गा की अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. वहीं 20 अक्टूबर को नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन भक्त मां कात्यायनी की पूजा करेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है. माता के इस स्वरूप की बात करें तो माता की सवारी शेर हैं, उनके सिर पर मुकुट है और माता की चार भुजाएं हैं. तो चलिए जानते हैं नवरात्रि के छठे  दिन मां कात्यायनी की पूजा कैसे करनी चाहिए. साथ ही जानिए मंत्र और भोग के बारे में. 

Advertisment

मां कात्यायनी की पूजा विधि-विधि

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करने के बाद पीला वस्त्र धारण कर लें क्योंकि मां कात्यायनी को पीला रंग अति प्रिय है. उसके बाद पूजा का संकल्प लें. फिर मां कात्यायनी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. अब देवी को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं. उसके बाद माता की आरती करें और फिर मंत्रों का जाप करें.

मां कात्यायनी को लगाएं केले का भोग

 मां कात्यायनी को शहद और  पीले रंग का भोग बेहद प्रिय है. ऐसे में आप देवी को शहद से तैयार हलवे का भोग लगाएं. इस हलवे को बनाना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले कड़ाही गैस पर रखें उसके बाद इसमें घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तब उसमें सूजी डालकर भुनें. अब दूसरे बर्तन में एक कप पानी गर्म करें. अब इसमें काजू, किशमिश और चिरौंजी डालें. जब इसमें उबाल आने लगे तब भुनी हुई सूजी डाल दें. फिर आखिरी में इलायची पाउडर डाल दें. 

मां कात्यायनी के मंत्र

मां  कात्यायनी की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करना अधिक शुभ माना जाता है. मंत्र इस प्रकार है - 'या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्।' 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें - 

Shardiya Navratri 2023: इस बार शारदीय नवरात्रि पर जरूर घर लाएं ये शुभ चीजें, माता रानी होंगी बेहद प्रसन्न

Advertisment

Maa Pitambara Devi Temple: इस मंदिर में जाने से हर मनोकामना पूरी करती हैं मां, नवरात्रि पर जरूर करें यहां दर्शन

Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि अपनी राशि अनुसार करें ये महाउपाय, मां अंबे होंगी बेहद खुश

Source : News Nation Bureau

shardiya navratri maa katyayani mantra Maa Katyayani navratri 2023 Shardiya navratri 2023 maa katyayani puja vidhi
Advertisment