Advertisment

Shiv Chalisa: अगर इस विधि से करेंगे शिव चालीसा का पाठ, तो महादेव सुन लेंगे आपकी पुकार!

Shiv Chalisa Lyrics in Hindi: अगर आप नियमित रूप से शिव जी की उपासना और शिव चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा.

Advertisment
author-image
Sushma Pandey
New Update
lord shiva.
Advertisment

Shiv Chalisa Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित माना गया है. इस दिन शिव जी की विधिपूर्वक पूजा करने से जातकों को विशेष लाभ मिलता है. वहीं,  शिव पुराण में शिव चालीसा का भी वर्णन किया है. शिव पुराण के अनुसार, अगर आप नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी. अगर नियम अनुसार शिव चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं. यहां पढ़ें पूरी शिव चालीसा.

Advertisment

इस विधि से करें शिव चालीसा का पाठ

ज्योतिष के अनुसार, शिव चालीसा का पाठ करते समय अपना मुख पूर्व दिशा में रखें. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि शिव चालीसा का पाठ 3, 5, 11 या फिर 40 करें. इस दौरान शुद्धता का खास ध्यान रखें और मन शांत रखें. जब भी शिव चालीसा का पाठ शुरू करें उससे पहले भगवान भोलेनाथ को सफेद चंदन, चावल, धूप-दीप आदि अर्पित करें और मिश्री का भोग लगाएं. 

शिव चालीसा

Advertisment

।।दोहा।।

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान।।

Advertisment

।।चौपाई।।

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत संतन प्रतिपाला।।

भाल चंद्रमा सोहत नीके। कानन कुंडल नागफनी के।।

Advertisment

अंग गौर शिर गंग बहाये। मुंडमाल तन छार लगाये।।

वस्त्र खाल बाघंबर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे।।

मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी।।

Advertisment

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी।।

नंदि गणेश सोहै तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे।।

कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ।।

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा।।

किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी।।

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महं मारि गिरायउ।।

आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा।।

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई।।

किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी।।

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं।।

वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई।।

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला।।

कीन्ह दया तहं करी सहाई। नीलकंठ तब नाम कहाई।।

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा।।

सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी।।

एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई।।

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर।।

जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी।।

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै।।

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो।।

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो।।

मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई।।

स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी।।

धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं।।

अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी।।

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन।।

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं।।

नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय।।

जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शंभु सहाई।।

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी।।

पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई।।

पंडित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ।।

त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा।।

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे।।

जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे।।

कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी।।

।।दोहा।।

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।

तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश।।

मगसर छठि हेमंत ॠतु, संवत चौसठ जान।

अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण।।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Religion News in Hindi Religion News Religion shiv chalisa lyrics in hindi Shiv Chalisa Shiv Chalisa In Hindi bhagwan shiv chalisa shiv chalisa path shiv chalisa path on monday shiv chalisa benefits shiv chalisa path vidhi shiv chalisa path niyam somvar shiv chalisa path
Advertisment
Advertisment