Advertisment

Santoshi Mata Aarti: शुक्रवार को जरूर पढ़ें ये आरती, मां संतोषी की कृपा से मिट जाएंगे सारे दुख

Santoshi Mata Aarti: मां संतोषी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन इनकी उपासना करने से और आरती पढ़ने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. यहां पढ़ें मां संतोषी की पूरी आरती.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Santoshi Mata Aarti

Santoshi Mata Aarti( Photo Credit : SOCIAL MEDIA )

Santoshi Mata Aarti: मां संतोषी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है.  इस दिन इनकी विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन इनकी पूजा करने से जातक के जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन होता है. इसके साथ ही इस दिन मां संतोषी की पूजा के बाद आपको आरती भी जरूर पढ़नी चाहिए. ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. इसके साथ ही मां संतोषी की कृपा भी बरसती है. ऐसे में आइए यहां पढ़ें मां संतोषी की पूरी आरती. 

Advertisment

यहां पढ़ें मां संतोषी की पूरी आरती

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।

अपने सेवक जन को, सुख संपत्ति दाता।।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता.. 

सुंदर, चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो।

हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो।।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

Advertisment

गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे।

मंद हंसत करूणामयी, त्रिभुवन जन मोहे।।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ..

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरे प्यारे।

धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरें न्यारे।।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो।

संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो।।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

Advertisment

जय शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।

भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।

विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।

जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

Advertisment

दुखी, दरिद्री ,रोगी , संकटमुक्त किए।

बहु धनधान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो।

पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे।

संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

Advertisment

संतोषी मां की आरती, जो कोई नर गावे।

ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे।

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

ये भी पढ़ें - 

Manglik Dosha: क्या होता है कुंडली में मांगलिक दोष? जानें इसके निवारण के उपाय

Lucky Moles: देखें अपने शरीर के 20 तिल, जानें कौन सा तिल होता है सबसे लकी

Gemstones: विदेश यात्रा और अचनाक धनलाभ के लिए पहनते हैं ये रत्न, 15-30 दिन में होता है असर

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News santoshi mata aarti lyrics santoshi mata bhajan maa santoshi vrat santoshi mata aarti santoshi mata aarti hindi
Advertisment
Advertisment