Advertisment

Top 10 Most Powerful Religions: ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े धर्म, जानें इनकी स्थिति और आबादी कितनी है

Top 10 Most Powerful Religions: क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ कितने धर्म हैं और उनमें से 10 सबसे पावरफुल धर्म कौन से हैं. उस धर्म से सबसे ज्यादा अनुयायी किस देश में रहते हैं और उनकी कुल जनसंख्या कितनी है

author-image
Inna Khosla
New Update
Top 10 Most Powerful Religions

Top 10 Most Powerful Religions

Top 10 Most Powerful Religions: धर्मों की वैश्विक आबादी को देखें, तो दुनिया में कुछ प्रमुख धर्म ऐसे हैं जिनके अनुयायियों की संख्या करोड़ों में है. आज हम दुनिया के 10 सबसे बड़े धर्मों के बारे में जानेंगे और समझेंगे कि उनकी वैश्विक आबादी का प्रतिशत क्या है. भारत में रहने वाले लोग मुख्य रूप से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइ धर्म के बारे में ही जानते हैं. लेकिन, वास्तव में दुनिया में इससे भी ज्यादा धर्म हैं. इन धर्मों के लोग सबसे ज्यादा किस देश में रहते हैं और उनकी जनसंख्या कितनी है आइए ये सब भी जानते हैं. 

Advertisment

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली धर्म (Most Powerful Religions In The World)

10. जैन धर्म (Jain Dharm)

जैन धर्म दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में 10वें स्थान पर है. इस धर्म की सबसे ज्यादा आबादी भारत में है. इतिहास के पन्नों को पलटें तो इसका उदय भी भारत में ही हुआ था. जैन धर्म के अनुयायी दो प्रमुख समूहों में बंटे होते हैं: श्वेतांबर और दिगंबर. श्वेतांबर जैन अपने शरीर को पतले सफेद कपड़े से ढकते हैं, जबकि दिगंबर जैन दिशाओं को ही वस्त्र मानते हुए बिना कपड़े रहते हैं. वैश्विक स्तर पर जैन धर्म के अनुयायी लाखों में हैं.

9. यहूदी धर्म (Yahudi Dharm)

इस लिस्ट में 9वें स्थान पर है यहूदी धर्म, जो दुनिया के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है. हालांकि यह धर्म मुख्य रूप से इसराइल में प्रचलित है लेकिन दुनिया भर में भी इसके अनुयायी मौजूद हैं. ऐसा माना जाता है कि यहूदी धर्म से ही ईसाई और इस्लाम धर्म का उदय हुआ. वर्तमान में दुनिया में लगभग 1.4 करोड़ यहूदी हैं, जो विश्व जनसंख्या का लगभग 0.2% हिस्सा बनाते हैं.

8. सिख धर्म (Sikh Dharm)

सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक देव ने की थी और भारत के पंजाब क्षेत्र में इस समुदाय के सबसे ज्यादा लोग मिलते हैं. हालाँकि, सिख धर्म के अनुयायी अब दुनियाभर में फैल चुके हैं. इस धर्म के अनुयायियों की संख्या लगभग 2.5 करोड़ है, जो दुनिया की जनसंख्या का लगभग 0.3% है.

7. अफ्रीकी पारंपरिक धर्म (African traditional religion)

अफ्रीकी पारंपरिक धर्मों का एक समूह है जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के अलग-अलग समुदायों की धार्मिक मान्यताएं भी अलग-अलग हैं. अफ्रीकी पारंपरिक धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या लगभग 40 करोड़ है, जो विश्व जनसंख्या का लगभग 5% है.

Advertisment

6. बौद्ध धर्म (Buddhism)

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे. यह धर्म भारत, चीन, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों में प्रचलित है. दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या लगभग 37.6 करोड़ है, जो विश्व की कुल आबादी का लगभग 5.25% है.

5. चीनी पारंपरिक धर्म (Chinese traditional religion)

चीनी पारंपरिक धर्म का उदय चीन में हुआ और यह कई शताब्दियों तक चीनी सभ्यता का प्रमुख हिस्सा रहा. इस धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या लगभग 39.4 करोड़ है, जो दुनिया की जनसंख्या का लगभग 5.5% है.

4. हिंदू धर्म (Hindu Dharm)

हिंदू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन और पवित्र धर्म माना जाता है. भारत में हिंदू धर्म के सबसे ज्यादा अनुयायी हैं, लेकिन नेपाल, मॉरीशस, सूरीनाम और फिजी जैसे देशों में भी इसकी बड़ी आबादी है. दुनिया में हिंदुओं की कुल संख्या लगभग 1.2 अरब है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का 15.16% है.

3. नास्तिकता (एथिज्म/Atheism)

नास्तिकता या धर्महीनता उन लोगों की विचारधारा है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते. यह विचारधारा मुख्य रूप से यूरोपीय और अन्य पश्चिमी देशों में प्रचलित है. नास्तिक लोगों की कुल आबादी लगभग 1.1 अरब है, जो दुनिया की जनसंख्या का 15.58% है.

2. इस्लाम धर्म (Islam Dharm)

इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसके अनुयायी मुख्य रूप से इंडोनेशिया, पाकिस्तान और भारत में पाए जाते हैं. इस्लाम को मानने वाले लोगों की संख्या लगभग 2 अरब है, जो दुनिया की कुल आबादी का 24.1% है.

1. ईसाई धर्म (Christianity)

ईसाई धर्म दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है. इसके संस्थापक जीसस क्राइस्ट थे और यह धर्म मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में फैला हुआ है. ईसाई धर्म के अनुयायियों की कुल संख्या लगभग 2.2 अरब है, जो दुनिया की जनसंख्या का लगभग 31.5% है. ईसाई धर्म का पवित्र ग्रंथ बाइबिल है, जिसमें जीसस क्राइस्ट के जीवन का वर्णन है. कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि जीसस ने अपने जीवन का एक हिस्सा भारत में भी बिताया था, लेकिन यह एक रहस्य बना हुआ है.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Religion News in Hindi Religion religious Fastest growing religion Fastest Growing Religion In The World Hindu Dharm
Advertisment
Advertisment