Advertisment

Chandrayaan 3 की सफलता से हमें क्या फायदा? जानें...

चंद्रयान 3 चांद पर पहुंच गया है, मगर क्या आप जानते हैं इससे हमें क्या फायदा होगा? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं...

author-image
Sourabh Dubey
New Update
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3( Photo Credit : news nation)

सफल हुआ Chandrayaan-3! गर्व के इन लम्हों का साक्षी आज पूरी दुनिया है, क्योंकि हर किसी ने उस ऐतिहासिक क्षण की तस्दीकी की है. आज भारत ने अपने सबसे बड़े मिशन चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब चांद पर भारत पहुंच चुका है. मगर इन सबसे परे, क्या आप जानते हैं कि आखिर चंद्रयान 3 के फायदे क्या-क्या है? क्यों ये देश के लिए इतना जरूरी मिशन है? भारत की इस सफलता को ऐतिहासिक क्यों माना जा रहा है? अगर आप भी इन सवालों को जवाब नहीं जानते, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं...

Advertisment

इसकी महत्वता को समझने के लिए, पहले हमें चंद्रयान को समझना होगा. दरअसल हमारा चंद्रयान अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है, जिसके अलग-अलग काम है. इसके इन्हीं सबसे जरूरी हिस्सों में से एक है विक्रम लैंडर, जिसके अंदर मौजूद है कुल 4 पेलोड्स. इन पेलोड्स का अलग-अलग नाम और काम है... चलिए जानते हैं...

1. चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करने वाला रंभा 

2. चांद के तापमान की चांज करने वाला चास्टे 

3. लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय एक्शन की जांच करने वाला इल्सा

4. चांद के डायनेमिक्स को समझने वाला लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे

चलिए अब इसके फायदे जानें...

1. देश का फायदा

इस मिशन की सफलता के साथ ही, भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, रूस (तब सोवियत संघ) और चीन ने ये मुकाम हासिल किया हैं. 

2. आम आदमी का फायदा

Advertisment

रक्षा-नक्शा- मौसम और संचार संबंधी सुविधा के लिए चंद्रयान और मंगलयान जैसे स्पेसक्राफ्ट्स में लगे पेलोड्स इस्तेमाल में लाए जाते हैं. इससे आम आदमी का जीवन आसान बनता है. 

3. ISRO का फायदा

चंद्रयान-3 की सफलता इसरो को विश्वविख्यात कर देगी. अब इसरो का नाम पूरी दुनिया में सबसे बड़ी स्पेस एजेसियों में शामिल किया जाएगा. अपनी किफायती कॉमर्शियल लॉन्चिंग के साथ, दुनिया को नई तकनीक देने वाला इसरो अब काफी शानदार पहचान मिली है. 

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 what will Chandrayaan 3 discover कौन से राज खोलेगा चंद्र चंद्रयान की लैंडिंग के बाद क्या होगा Chandrayaan 3 post landing विक्रम लैंडर पंचायत 3 isro Chandrayaan 3 moon secrets Chandrayaan 3 discovery on moon chandrayaan 3 landing
Advertisment