Advertisment

भारत के गौरव Chandrayaan 3 ने रचा इतिहास!

चंद्रयान 3 ने इतिहास रच दिया है. तय समय पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. इसपर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

author-image
Sourabh Dubey
एडिट
New Update
chandrayaan 3

chandrayaan 3( Photo Credit : news nation)

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त चंद्रयान -3 पर है. भारत ने इतिहास रच दिया है. पूरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं कबूल हुई. चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर चुका है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर भारत के गौरव चंद्रयान -3 की मून लैंडिंग को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने भारत के लोग, इसपर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. 

Advertisment

 Will these memes be true today?#Chandrayaan3Landing #Chandrayaan_3 #Chandrayaan #isro #isroindia #MoonMission pic.twitter.com/dU53JwHOt4

— Rohan (@RohanVK45) August 23, 2023

Advertisment

बता दें कि अब बस कुछ मिनटों का इंतजार बाकि है, शाम करीब 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर अपने पैर जमा लेगा. इसके बाद पूरी दुनिया भारत को इतिहास रचते देखेगी. हालांकि ये इतना आसान नहीं, जितना नजर आ रहा है. पिछली बार चंद्रयान 2 अपने आखिरी वक्त में क्रैश लैंड कर गया था, जिस वजह से पूरा मिशन विफल रहा था.

हालांकि पिछली गलतियों से सीख कर और नई तकनीक का इस्तेमाल कर इस बार इसरो और भारत पूरी तरह से तैयार है. अब चंद्रयान 3 किसी भी सूरतेहाल में मून पर लैंडिंग को तैयार है. अगर सबकुथ सटीक ढंग से तय योजना के अनुसार हुआ, तो ये ऐतिहासिक मंजर हमें आज ही देखने को मिलेगा.

Advertisment

ये भी जान लें...

अगर चंद्रयान 3 की ये लैंडिंग सफल रही तोल भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं. हालांकि यह दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में नहीं हुई है, ऐसे में चंद्रयान की लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रचेगा. बता दें कि आज यानि 23 अगस्त 2023, बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान की चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. 

Source : News Nation Bureau

chandrayaan 3 landing
Advertisment
Advertisment