Advertisment

Chandrayaan-3 Updates: चंद्रयान-3 के लिए अहम है आज का दिन, जानें क्यों ISRO की टिकी नजर

Chandrayaan-3 Latest Updates: तेजी अपने मिशन पर आगे बढ़ रहा चंद्रयान-3, सोमवार 14 अगस्त को चांद के चौथे ऑर्बिटर में करेगा प्रवेश, इसरो की टिकी हैं नजरें

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Chandrayaan 3 Latest Updates

Chandrayaan 3 Latest Updates ( Photo Credit : File)

Chandrayaan-3 Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी ISRO लगातार अंतिरक्ष में अपना दम दिखा रहा है. यही वजह है कि इसरो के हर मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होती हैं. खास तौर पर इन दिनों चंद्रयान-3 यानी मिशन मून को लेकर भारत का डंका विश्व में बज रहा है. इस यान ने रूस के लूना-25 को भी पटखनी देते हुए अपनी दिशा में कमाल का परफॉर्मेंस दिया है. इस बीच चंद्रयान-3 को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है. दरअसल 14 अगस्त सोमवार का दिन चंद्रयान-3 के लिए एक अहम दिन माना जा रहा है. चांद की सतह को फतह करने निकले चंद्रयान-3 को आज ही चां के सबसे करीबी ऑर्बिटर में प्रवेश करना है. इसके बाद कुछ ही वक्त बचेगा जब चंद्रयान-3 आजादी का जश्न चांद पर तिरंगा फहरा कर मनाएगा. 

Advertisment

चंद्रयान-3 को पूरा हुआ एक महीना

मिशन मून पर निकले चंद्रयान-3 को 14 अगस्त को एक महीना पूरा हो गया है. बीते महीने यानी 14 जुलाई को चंद्रयान-3 ने श्री हरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से सफल उड़ान भरी थी. 

यह भी पढ़ें - Russia Luna-25: रूस ने लॉन्च किया मिशन मून, भारत से पहले ये चांद पर पहुंचेगा

अभी कहां है चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 के मौजूदा जगह की बात करें तो ये चांद के काफी करीब पहुंच चुका है. हालांकि आसान भाषा में समझें तो ये चांद के हाईवे पर ट्रैवल कर रहा है. एक और ऑर्बिटर में प्रवेश करने के बाद ये चांद की सतह पर लैंडिंग की ओर आगे बढ़ेगा. ये वक्त इसरो समते पूरे देश के लिए गर्व का पल साबित हो सकता है. 

Advertisment

14 अगस्त का दिन अहम क्यों

इसरो के मुताबिक 14 अगस्त को एक बार फिर चंद्रयान-3 की ऑर्बिट को कम किया जाएगा. यानी इसे घटाया जाएगा. इसका मकसद चंद्रयान-3 को मून को और करीब ले जाना है. ये वक्त सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा और 12.30 बजे तक चलेगा. यानी इन दो घंटों में चंद्रयान-3 की गति को कम करते हुए इसे चांद के करीब पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. ऐसे में इसरो की पूरी नजरें इस दौरान चंद्रयान-3 पर टिकी होंगी. 

यह भी पढ़ें - Chandrayaan 3: ISRO के मिशन मून पर मंडराया खतरा, चंद्रयान-3 के इस चीज से टकराने का डर!

इस प्रक्रिया के पूरे होते ही चंद्रयान-3 चांद के सबसे करीबी ऑर्बिटर में प्रवेश कर जाएगी. इसे चौथा ऑर्बिटर भी कहते हैं. इसके दो दिन बाद यानी 16 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद के और ऑर्बिटर में एंटर कराया जाएगा. ये चांद का पांचवा और अंतिम ऑर्बिटर होगा. यहां से सीधे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर कदम रखने के लिए चक्कर लगाना शुरू करेगा. इस काम में उसे करीब 6 से 7 दिन का वक्त लगेगा. 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर तिरंगा फहरा सकता है. ये पल ऐतिहासिक इसलिए भी होगा क्योंकि अब तक किसी ने भी चांद के दक्षिण ध्रुव पर अपनी आमद दर्ज नहीं की है.

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान-3 को लेकर आई बड़ी खबर
  • 14 अगस्त चंद्रयान-3 के लिए है बहुत अहम
  • सोमवार को चंद्रयान-3 चांद के चौथे ऑर्बिटर में करेगा प्रवेश

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 ISRO News पंचायत 3 chandrayaan 3 latest news isro chandrayaan 3 latest updates Moon Mission
Advertisment
Advertisment