Advertisment

चंद्रयान 2 से भी कम लागत में इसी साल लांच होगा चंद्रयान 3, जितेंद्र सिंह ने दी बड़ी जानकारी

भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी.

author-image
Sunil Mishra
New Update
चंद्रयान 2 से भी कम लागत में इसी साल लांच होगा चंद्रयान 3, जितेंद्र सिंह ने दी बड़ी जानकारी

चंद्रयान 2 से भी कम लागत में इसी साल लांच होगा चंद्रयान 3( Photo Credit : File Photo)

भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. इस दौरान उन्‍होंने कहा, चंद्रयान-2 को निराशाजनक करार देना गलत होगा. यह चंद्रमा के सतह पर उतरने की भारत की पहली कोशिश थी और कोई देश पहली कोशिश में ऐसा नहीं कर सका. अमेरिका ने भी कई कोशिशें की थीं. उन्‍होंने कहा, ‘हां, लैंडर एवं रोवर मिशन के 2020 में होने की बहुत संभावना है. हालांकि, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन को नाकाम नहीं कहा जा सकता क्योंकि हमने इससे काफी कुछ सीखा है.'

Advertisment

यह भी पढ़ें : CAA : नागरिकता कानून लागू करने में इस तरह राज्‍यों की अनदेखी कर सकती है मोदी सरकार

उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 से मिले अनुभव और उपलब्ध बुनियादी ढांचा चंद्रयान-3 की लागत को घटाएगा. हालांकि, उन्होंने तीसरे चंद्रयान अभियान के प्रक्षेपण का महीना बताने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें : कैसी होगी देश के पहले सीडीएस की वर्दी, यह होंगी जनरल बिपिन रावत की जिम्‍मेदारी, यहां जानें

Advertisment

बता दें कि इसरो चंद्रयान और चंद्रयान-2 मिशन पर काम कर चुका है. चंद्रयान में सिर्फ एक ऑर्बिटर चांद तक भेजा गया था, वहीं चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गए थे. इसरो का मिशन लैंडर को चांद की सतह पर लैंड कराना था लेकिन क्रैश लैंडिंग के कारण उस मिशन का यह हिस्सा सफल नहीं हो सका था. हालांकि, ऑर्बिटर चांद की कक्षा में चक्कर काट रहा है और अपना काम सही से कर रहा है.

Source : News Nation Bureau

Dr Jitendra Singh Modi Sarkar pmo Chandrayan Chandrayan 2 isro Chandrayan 3
Advertisment
Advertisment