Advertisment

गगनयान पर टिकीं ISRO की नजरें, जानें कब लॉन्च होगा Gaganyaan का पहला परीक्षण वाहन मिशन?

Gaganyaan Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष सेक्टर में एक के बाद एक नया आयाम लिख रहा है. चांद और सूरज के बाद अब गंगनयान का नंबर है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
isro

Gaganyaan Mission( Photo Credit : File Photo)

Gaganyaan Mission :  चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का लगातार मनोबल बढ़ जा रहा है. ये कामयाबी इसरो के वैज्ञानिकों की जी-तोड़ मेहनत के दम पर हासिल हुई है. इसरो की नजरें अब मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान पर टिकी हुई हैं. अब बड़ा सवाल उठता है कि गंगनयान का पहला परीक्षण वाहन मिशन (Gaganyaan Mission) कब लॉन्च होगा? इसे लेकर इसरो के वैज्ञानिक ने बड़ा खुलासा किया है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें : Parliament Special Session : संसद के विशेष सत्र से कांग्रेस को क्यों है डर, जानें मोदी सरकार कब बताएगी एजेंडा?

दुनिया भर में चांद्र पर पहुंचने वाला भारत चौथा और दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. इसरो ने चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराके भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया है. इसके बाद इसरो ने सूरज की अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 लॉन्च किया. आदित्य एल-1 अब दूसरी कक्षा में स्थापित हो चुकी है. अब इसरो अपने गंगनयान मिशन की ओर कदम बढ़ा रहा है.  

यह भी पढ़ें : Haridwar-Bijnor Border : भारी बारिश के बीच नदी में भारत नेपाल मैत्री बस फंसी, जानें फिर क्या हुआ

Advertisment

इसरो के एक वैज्ञानिक ने शुक्रवार को गगनयान से जुड़े परीक्षण वाहन मिशन पर जानकारी देते हुए कहा कि एक या दो महीने के अंदर ही भारत के महत्वाकांक्षी 'गगनयान' का पहला परीक्षण वाहन मिशन लॉन्च होगा. पहला परीक्षण वाहन TV-D1 मिशन और दूसरा परीक्षण वाहन TV-D2 मिशन होगा, जो गगनयान का पहला मानवरहित मिशन है. 

Source : News Nation Bureau

Gaganyaan Mission Gaganyaan Project Director Gaganyaan Abort mission Gaganyaan Program isro Mission Gaganyaan
Advertisment
Advertisment