Advertisment

Lunar Eclipse 2018: शुक्रवार को लगेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, बिना किसी उपकरण के देखा जा सकेगा ब्लड मून

भारत में शुक्रवार को 21 वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। सदी के सबसे लंबे ग्रहण को बिना किसी उपकरण के नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।

Advertisment
author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
Lunar Eclipse 2018: शुक्रवार को लगेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, बिना किसी उपकरण के देखा जा सकेगा ब्लड मून

चंद्र ग्रहण

Advertisment

भारत में शुक्रवार को 21 वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। सदी के सबसे लंबे ग्रहण को बिना किसी उपकरण के नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।

Advertisment

भारतीय समय के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण  27 जुलाई को रात 11 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और 28 जुलाई को सुबह 3:49 बजे खत्म होगा। इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा।

खगोल वैज्ञानिकों ने बताया कि बीते 60 हजार सालों में दूसरी बार मंगल ग्रह हमें इतना करीब और साफ दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा खूबसूरत लाल या भूरे रंग का दिखाई देगा जिसे वैज्ञानिकों ने 'बल्ड-मून' का नाम दिया है।

गौरतलब है कि इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को भारत समेत अफ्रीका, मिडिल ईस्‍ट और दक्षिण एशिया में खुली आंखों से देखा जा सकेगा।

Advertisment

बल्ड मून का दीदार अक्सर हमें सुपरमून के दौरान होता है। जब ग्रहण के दौरान चांद धरती की छाया में रहता है तो इसकी चमक लाल हो जाती है जिसे ब्लड मून कहते हैं। ऐसा सूरज की 'लाल' किरणों के बिखराव का चांद तक पहुंचने के कारण होता है।

और पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ तेज़ बारिश, उत्तर भारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ़्तार

Source : News Nation Bureau

Eclipse Lunar Eclipse 2018 longest lunar eclipse
Advertisment
Advertisment