Chandrayaan 3: चांद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चंद्रयान, टेलीस्कोप में रिकॉर्ड हुई उड़ान, देखें VIDEO

चंद्रयान 3 की उड़ान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यान एक छोटे बिंदु के तौर पर नजर आ रहा है.

चंद्रयान 3 की उड़ान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यान एक छोटे बिंदु के तौर पर नजर आ रहा है.

author-image
Dheeraj Sharma
एडिट
New Update
chandrayaan

Chandrayaan( Photo Credit : file photo)

Chandrayaan 3 Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तरफ से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है. हाल ही में इसरो ने यान को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवीं चरण की प्रक्रिया पूरी की है. इस मिशन पर भारत के वैज्ञानिक पूरी निगाह रखे हुए हैं. हाल ही में चंद्रयान 3 को पोलैंड में ROTUZ (पैनोप्टेस-4) टेलीस्कोप के जरिए अंतरिक्ष में उड़ते हुए देखा गया है. पृथ्वी के चक्कर लगाने के बाद चंद्रयान 3 चांद के चक्कर लगाएगा जिसके बाद वो चांद की सतह पर कदम रखेगा.

Advertisment

सामने आया चंद्रयान 3 की उड़ान का वीडियो

चंद्रयान 3 की इस उड़ान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यान एक छोटे बिंदु के तौर पर नजर आ रहा है. वीडियो में चंद्रयान तेजी से आगे बढ़ता देखा जा सकता है. चंद्रमा तक चंद्रयान 3 की यात्रा को ROTUZ टेलीस्कोप के जरिए डॉक्युमेंट किया जा रहा है.

चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा चंद्रयान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवें चरण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली थी, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है. अब ये यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलेगा और एक अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा.

14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान

गौरतलब है कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान 3 के 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है. मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर पानी समेत कई अन्य चीजों के बारे में जानकारियां जुटाना है. 

HIGHLIGHTS

  • चांद की तरफ बढ़ रहा है चंद्रयान
  • टेलीस्कोप में रिकॉर्ड हुई चंद्रयान की उड़ान
  • मिशन पर है वैज्ञानिकों की नजर 

Source : News Nation Bureau

isro chandrayaan-3 chandrayaan India Moon mission
      
Advertisment